71वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: फिल्म ’12वीं फेल’ को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार
71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार (71st National Film Awards) समारोह का आयोजन दिल्ली में 23 सितंबर को किया गया था. पुरस्कारों के लिए 2023 में बनी फिल्मों पर विचार किया गया. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ये पुरस्कार प्रदान किए.
मुख्य पुरस्कार
- सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार हिंदी फिल्म ’12वीं फेल’ को दिया गया.
- सर्वश्रेष्ठ हिंदी फीचर फिल्म का पुरस्कार फिल्म ‘कटहल: ए जैकफ्रूट मिस्ट्री’ को दिया गया.
- सर्वश्रेष्ठ अभिनेता की श्रेणी में, अभिनेता शाहरुख खान को उनकी फिल्म ‘जवान’ के लिए और अभिनेता विक्रांत मैसी को ’12वीं फेल’ के लिए पुरस्कार प्रदान किए गए.
- सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार अभिनेत्री रानी मुखर्जी को फिल्म ‘मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे’ में उनके अभिनय के लिए दिया गया.
- सर्वश्रेष्ठ निर्देशन का पुरस्कार सुदीप्तो सेन की ‘द केरला स्टोरी’ को दिया गया.
- सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म का पुरस्कार हिंदी फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ को दिया गया.
- सर्वश्रेष्ठ गायक पुरस्कार शिल्पा राव को हिंदी फिल्म ‘जवान’ और पी.वी.एन.एस. रोहित को तेलुगु फिल्म ‘बेबी’ के गीतों के लिए प्रदान किया गया.
55वां दादासाहेब फाल्के पुरस्कार
दिग्गज फिल्म अभिनेता मोहनलाल को 55वें दादा साहब फाल्के पुरस्कार (55th Dadasaheb Phalke Award) से सम्मानित किया गया. उन्हें वर्ष 2023 का दादा साहब फाल्के सम्मान से सम्मानित किया गया.