अंडर-18 और अंडर-21 विश्व युवा तीरंदाजी चैंपियनशिप (World Archery Youth Championships) 2025 कनाडा के विन्निपेग में 17 से 24 अगस्त तक खेला गया था. यह इस प्रतियोगिता का 19वां संस्करण था.
इस प्रतियोगिता में भारत ने 4 स्वर्ण, 2 रजत और 2 कांस्य सहित कुल 8 पदक जीते.
भारत की शर्वरी सोमनाथ शिंदे ने महिला व्यक्तिगत रिकर्व स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता. उन्होंने फाइनल में दक्षिण कोरिया की किम येवोन को हराया. इससे पहले चिकिता त्रिपाठी ने अंडर-21 कंपाउंड व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था.
विश्व तीरंदाजी युवा चैंपियनशिप 2025: भारतीय पदक विजेता
रिकर्व U18 महिला व्यक्तिगत: शर्वरी शिंदे – स्वर्ण पदक
कंपाउंड U21 पुरुष टीम: कुशल दलाल, अपार मिहिर नितिन, गणेश मणिरत्नम थिरुमुरु – स्वर्ण पदक
कंपाउंड U18 पुरुष टीम: मोहित डागर, योगेश जोशी, देवांश सिंह – स्वर्ण पदक
कंपाउंड अंडर-21 महिला व्यक्तिगत: चिकिथा त्रिपाठी – स्वर्ण पदक
कंपाउंड अंडर-18 महिला व्यक्तिगत: पृथिका प्रदीप – रजत पदक
रिकर्व U18 महिला टीम: शर्वरी शिंदे, गाथा खडके, जियाना कुमार – कांस्य पदक
रिकर्व U18 मिश्रित टीम: गाथा खडके-अगस्तय सिंह – कांस्य पदक
विश्व तीरंदाजी युवा चैंपियनशिप: एक दृष्टि
विश्व तीरंदाजी युवा चैंपियनशिप का आयोजन प्रत्येक 2 वर्ष में विश्व तीरंदाजी (World Archery) द्वारा किया जाता है. इस प्रतियोगिता की शुरुआत 1991 में हुई थी.
विश्व तीरंदाजी, तीरंदाजी खेल का अंतर्राष्ट्रीय शासी निकाय है. इसका मुख्यालय लॉज़ेन, स्विट्जरलैंड में है. यह दुनिया भर के 156 राष्ट्रीय महासंघों और अन्य तीरंदाजी संघों का प्रतिनिधित्व करता है.
अगली विश्व तीरंदाजी युवा चैंपियनशिप 2027 में तुर्की के अंताल्या में होगी.
https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png00Team EduDosehttps://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.pngTeam EduDose2025-08-26 12:14:592025-08-26 12:18:32विश्व युवा तीरंदाजी चैंपियनशिप कनाडा के विन्निपेग में संपन्न हुआ