23 अगस्त 2025 को दूसरा राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया गया
23 अगस्त 2025 को दूसरा राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस (Rashtriya Antriksh Divas) मनाया गया. इस दिन चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग हुई थी.
मुख्य बिन्दु
- चंद्रयान-3 मिशन ने 2023 में इसी दिन चंद्रमा की सतह पर विक्रम लैंडर की सुरक्षित और सॉफ्ट लैंडिंग पूरी की थी. इस उपलब्धि के साथ ही भारत चंद्रमा पर उतरने वाला चौथा और चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला पहला देश बन गया था.
- सॉफ्ट लैंडिग के बाद प्रग्यान रोवर को सफलता पूर्वक चंद्रमा पर उतारा गया था. लैंडिंग स्थल को शिव शक्ति पॉइंट नाम दिया गया है.
- इस उपलब्धि के सम्मान में, भारत सरकार ने आधिकारिक तौर पर 23 अगस्त को ‘राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस’ के रूप में घोषित किया.
- यह दिवस अंतरिक्ष अन्वेषण में महत्वपूर्ण उपलब्धियों को मान्यता देता है और अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी में हुई प्रगति पर प्रकाश डालता है.
- दूसरे राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस 2025 के उत्सव का विषय है ‘आर्यभट्ट से गगनयान: प्राचीन ज्ञान से अनंत संभावनाओं तक‘.