भारत 2029 विश्व पुलिस एवं अग्निशमन खेलों की मेजबानी करेगा

  • 23वां विश्व पुलिस एवं अग्निशमन खेल (World Police and Fire Games) प्रतियोगिता 2029 गुजरात में आयोजित किया जाएगा. भारत ने इन खेलों के 23वें संस्करण की मेजबानी की बोली जीती है. चीन के बाद भारत इन खेलों की मेजबानी करने वाला दूसरा एशियाई देश होगा.
  • 21वें विश्व पुलिस और अग्निशमन खेल 2025 में बर्मिंघम, संयुक्त राज्य अमेरिका में आयोजित किए जाएंगे और 22वें खेल 2027 में पर्थ, ऑस्ट्रेलिया में आयोजित किए जाएंगे.

विश्व पुलिस और अग्नि खेल (WPFG)

  • विश्व पुलिस और अग्नि खेल (WPFG) प्रतियोगिता का आयोजन विश्व पुलिस और अग्नि खेल महासंघ द्वारा प्रत्येक दो वर्ष में किया जाता है.
  • इस प्रतियोगिता में लगभग 70% प्रतियोगी पुलिस विभाग से, और 30% अग्निशमन विभाग से भाग लेते हैं.