डेली कर्रेंट अफेयर्स
16-18 अप्रैल 2025
वित्त वर्ष 2024-25 में भारत का कुल निर्यात 821 अरब डॉलर तक पहुँचा
- केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान हुए अंतर्राष्ट्रीय व्यापार का प्रारंभिक आंकड़ा 16 अप्रैल 2025 को जारी किया था.
- इस आँकड़े के अनुसार वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान भारतीय निर्यात (माल और सेवाएँ) 820.93 बिलियन डॉलर तक पहुँच गया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 5.5% अधिक है.
- 2024-25 में कुल अनुमानित आयात 915.19 बिलियन डॉलर था. इस अवधि के दौरान व्यापार घाटा 94.26 बिलियन डॉलर था.
वित्त वर्ष 2024-25 के अनुमानित निर्यात और आयात के आंकड़े
(बिलियन अमेरिकी डॉलर में)
2024-25 | 2023-24 | ||
वस्तुएं | निर्यात | 437.42 | 437.07 |
आयात | 720.24 | 678.21 | |
सेवाएं | निर्यात | 383.51 | 341.06 |
आयात | 194.95 | 178.31 | |
कुल व्यापार (वस्तु +सेवाएं) | निर्यात | 820.93 | 778.13 |
आयात | 915.19 | 856.52 | |
व्यापार संतुलन | -94.26 | -78.39 |
- वित्त वर्ष 2024-25 में गैर-पेट्रोलियम और गैर-रत्न एवं आभूषण निर्यात 344.26 बिलियन अमेरिकी डॉलर रहा जबकि वित्त वर्ष 2023-24 में यह 320.21 बिलियन अमेरिकी डॉलर था.
- वित्त वर्ष 2024-25 में गैर-पेट्रोलियम, गैर-रत्न और आभूषण (सोना, चांदी और कीमती धातु) आयात 453.62 बिलियन अमेरिकी डॉलर रहा, जबकि वित्त वर्ष 2023-24 (अप्रैल-मार्च) में यह 424.67 बिलियन अमेरिकी डॉलर था.
- वित्त वर्ष 2023-24 की तुलना में वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान सेवाओं के निर्यात में 12.45 प्रतिशत की वृद्धि होने का अनुमान है.
नियत और आयात में वृद्धि प्रदर्शित करने वाले शीर्ष 5 देश
वित्त वर्ष 2023-24 की तुलना में वित्त वर्ष 2024-25 में सकारात्मक वृद्धि प्रदर्शित करने वाले शीर्ष 5 निर्यात गंतव्य देश: अमेरिका (11.59 प्रतिशत), ब्रिटेन (12.08 प्रतिशत), जापान (21.12 प्रतिशत), संयुक्त अरब अमीरात (2.84 प्रतिशत) और फ्रांस (11.42 प्रतिशत).
वित्त वर्ष 2023-24 की तुलना में वित्त वर्ष 2024-25 में वृद्धि प्रदर्शित करने वाले शीर्ष 5 आयात स्रोत देश: संयुक्त अरब अमीरात (32.06 प्रतिशत), चीन (11.52 प्रतिशत), थाईलैंड (43.99 प्रतिशत), अमेरिका (7.44 प्रतिशत) और रूस (4.39 प्रतिशत).
तमिलनाडु ने राज्यों के अधिकारों की रक्षा के लिए जोसेफ समिति गठित की
- तमिलनाडु ने राज्य के अधिकारों की रक्षा के लिए एक समिति गठित की है. इसकी घोषणा मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने 15 अप्रैल 2025 को की थी. उन्होंने केंद्र सरकार पर राज्यों की संवैधानिक शक्तियों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया.
- यह समिति राज्यों के अधिकारों की रक्षा और भारत के संघीय ढांचे को संतुलित करने के उपायों की समीक्षा और सिफारिश करेगी.
- सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश कुरियन जोसेफ इस समिति की अध्यक्षता करेंगे जिसमें पूर्व आईएएस अधिकारी अशोक वर्धन शेट्टी और अर्थशास्त्री एम नागनाथन भी शामिल हैं.
- इस समिति का गठन डीएमके के नेतृत्व वाली तमिलनाडु सरकार और भाजपा शासित केंद्र के बीच बढ़ते तनाव के बीच हुआ है, खासकर शिक्षा नीति, कराधान, राजकोषीय हस्तांतरण और संस्थागत स्वायत्तता के मुद्दों पर.
भारत में केंद्र-राज्य संबंध: एक दृष्टि
- भारतीय संविधान में केंद्र और राज्यों के बीच विधायी, प्रशासनिक और वित्तीय शक्तियों का उल्लेख भारतीय संविधान की सातवीं अनुसूची में किया गया है.
- सातवीं अनुसूची शक्तियों को तीन सूचियों में विभाजित करती है- 1. संघ सूची, 2. राज्य सूची और 3. समवर्ती सूची.
- संघ सूची में 98 विषय हैं जिन पर केवल संसद कानून बना सकती है. राज्य सूची में 59 विषय हैं जिन पर राज्य विधानमंडल को कानून बनाने का अधिकार है.
- समवर्ती सूची में 52 विषय हैं जिन पर केंद्र और राज्य दोनों कानून बना सकते हैं, लेकिन केंद्र और राज्य कानूनों के बीच टकराव की स्थिति में केवल केंद्रीय कानून मान्य होता है.
- भारतीय संविधान का अनुच्छेद 248, संसद को संघ सूची, राज्य सूची या समवर्ती सूची में सूचीबद्ध न किए गए विषयों पर कानून बनाने का विशेष अधिकार देता है.
केंद्र-राज्य संबंधों की जांच के लिए गठित समितियाँ
एम.सी. सीतलवाड़ समिति (1966): केंद्र-राज्य संबंधों की समीक्षा के लिए भारत में गठित यह पहली समिति थी. इसे 1966 में एम.सी. सीतलवाड़ के नेतृत्व में प्रशासनिक सुधार आयोग द्वारा की गई थी.
राजमन्नार समिति (1969): 1969 में तमिलनाडु की एम. करुणानिधि के नेतृत्व वाली DMK ने 3 सदस्यीय समिति का गठन किया था. डॉ. वीपी राजमन्नार इसके अध्यक्ष थे.
सरकारिया आयोग (1983): इसकी स्थापना केंद्र सरकार ने न्यायमूर्ति राजिंदर सिंह सरकारिया की अध्यक्षता में 1983 में की थी. इसका मकसद, केंद्र और राज्यों के बीच संबंधों और शक्ति-संतुलन की समीक्षा करना था. आयोग ने 1987 में अपनी रिपोर्ट पेश की थी.
एम.एम. पुंछी आयोग (2007): भारत सरकार ने केंद्र-राज्य संबंधों पर विचार करने के लिए इस आयोग का गयाथा किया था. इसकी अध्यक्षता भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मदन मोहन पुंछी ने की थी.
राष्ट्रीय संविधान समीक्षा आयोग (2000): इसकी स्थापना वर्ष 2000 में अटल बिहारी वाजपेयी सरकार द्वारा की गई थी. इसकी अध्यक्षता न्यायमूर्ति एम.एन. वेंकटचलैया ने की थी.
तीरंदाजी विश्व कप का पहला चरण, भारत चौथे स्थान पर
- तीरंदाजी विश्व कप (Archery World Cup) 2025 का पहला चरण 8-13 अप्रैल 2025 तक संयुक्त राज्य अमेरिका के फ्लोरिडा के ऑबर्नडेल (Auburndale) में आयोजित किया गया था.
- इस प्रतियोगिता में भारतीय तीरंदाजों ने 1 स्वर्ण, 1 रजत और 2 कांस्य सहित कुल चार पदक जीते. भारत पदक तालिका में मैक्सिको, चीन और अमेरिका के बाद चौथे स्थान पर रहा.
- भारत के लिए एकमात्र स्वर्ण पदक ऋषभ यादव और ज्योति सुरेखा वेन्नम की जोड़ी ने कम्पाउंड मिश्रित टीम स्पर्धा में जीता. उन्होंने फाइनल में चीनी ताइपे (ताइवान) के आई-जौ हुआंग और चीह-लुन चेन की जोड़ी को हराया.
- धीरज बोम्मादेवरा, तरुणदीप राय और अतनु दास की भारतीय पुरुष रिकर्व टीम चीनी टीम से हार गई और उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा.
- धीरज बोम्मादेवरा ने पुरुषों की रिकर्व स्पर्धा में कांस्य पदक जीता. ऋषभ यादव, अभिषेक वर्मा और ओजस देवताले ने पुरुषों की कंपाउंड स्पर्धा में कांस्य पदक जीता.
तीरंदाजी विश्व कप: एक दृष्टि
- तीरंदाजी विश्व कप का आयोजन तीरंदाजी खेल का अंतर्राष्ट्रीय शासी निकाय विश्व तीरंदाजी (World Archery) द्वारा प्रतिवर्ष किया जाता है. तीरंदाजी विश्व कप में आम तौर पर चार चरण होते हैं.
- तीरंदाजी विश्व कप 2025 का दूसरा, तीसरा और चौथा चरण क्रमशः शंघाई, चीन (6-11 मई 2025), अंताल्या, तुर्किये (3-8 जून 2025) और मैड्रिड, स्पेन (8-11 जुलाई 2025) में होगा.
- प्रत्येक श्रेणी में शीर्ष आठ व्यक्तिगत तीरंदाज, तीरंदाजी विश्व कप के लिए खेलने के लिए अर्हता प्राप्त करते हैं, जो कैलेंडर सत्र के अंत का भी प्रतीक है. फाइनल दक्षिण कोरिया के ग्वांगजू में 5 से 12 सितमबर 2025 तक खेला जाएगा.
संक्षिप्त सामयिक घटनाचक्र
हरियाणा में कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और शुभारंभ
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 14 अप्रैल को हरियाणा के लिए लगभग दस हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और शुभारंभ किया. श्री मोदी ने यमुना नगर में दीनबंधु छोटू राम ताप बिजली संयंत्र में 800 मेगावाट की तीसरी इकाई की आधारशिला रखी.
15 अप्रैल 2025 को हिमाचल प्रदेश ने अपना 78वां स्थापना दिवस मनाया
15 अप्रैल 2025 को हिमाचल प्रदेश ने अपना 78वां स्थापना दिवस मनाया. 15 अप्रैल 1948 को 30 छोटी-बड़ी रियासतों को मिलाकर राज्य का गठन किया गया था. इस वर्ष स्थापना दिवस समारोह चंबा जिले की जनजातीय पांगी घाटी के मुख्यालय किल्लार में आयोजित किया जा रहा है. कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू करेंगे.
आई.एस.एस.एफ. शूटिंग विश्व कप 2025 लीमा में शुरू
आई.एस.एस.एफ. शूटिंग विश्व कप 2025 का दूसरा चरण 15 अप्रैल को पेरू के लीमा में शुरू हुआ. 42 सदस्यीय भारतीय दल राइफल, पिस्टल और शॉटगन तीनों स्पर्द्धाओं में भाग लेगा. भारतीय निशानेबाज ब्यूनस आयर्स में आईएसएसएफ विश्व कप के शुरुआती चरण में चार स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य सहित आठ पदक जीतने के बाद रेंज में लौटेंगे.
देश का राष्ट्रीय जलमार्ग वित्त 14.55 करोड़ टन के रिकार्ड स्तर तक पहुंचा
पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय द्वारा जारी आँकड़े के अनुसार वर्ष 2024-25 के दौरान देश का राष्ट्रीय जलमार्ग वित्त 14.55 करोड़ टन के रिकार्ड उच्च स्तर तक पहुंच गया है. पिछले वित्त वर्ष में राष्ट्रीय जलमार्ग पर कार्गो यातायात में वार्षिक वृद्धि दर 20.86 प्रतिशत दर्ज हुई है. वित्त वर्ष 2025 में यातायात आवाजाही पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 9.34 प्रतिशत दर्ज हुई है.
पंजाब 15वीं हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष राष्ट्रीय चैम्पियनशिप का विजेता बना
हॉकी पंजाब ने हॉकी मध्य प्रदेश को फाइनल में 4-1 से हराकर 15वीं हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष राष्ट्रीय चैम्पियनशिप ट्रॉफी 2025 जीत ली है. फाइनल 15 अप्रैल 2025 को मध्य प्रदेश के झांसी शहर के मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम में खेला गया था. पंजाब ने रिकॉर्ड 5वीं बार यह खिताब जीता है. उत्तर प्रदेश हॉकी ने मणिपुर हॉकी को 5-1 से हराकर कांस्य पदक जीता.
भारत, दुनिया का चौथा सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल उत्पादक देश
नीति आयोग द्वारा हाल ही में जारी ‘ऑटोमोटिव इंडस्ट्री: ग्लोबल वैल्यू चेन में भारत की भागीदारी’ रिपोर्ट के अनुसार, चीन, अमेरिका और जापान के बाद भारत, दुनिया का चौथा सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल उत्पादक है. यह रिपोर्ट को नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी ने जारी किया था. 2023 में चीन में 30 मिलियन, अमेरिका 10 मिलियन, जापान 9 मिलियन और भारत ने 6 मिलियन से अधिक कारों और यात्री वाहनों का उत्पादन किया गया.
भारत-उज्बेक संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘डस्टलिक’ पुणे में शुरू
वार्षिक भारत और उज्बेकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘डस्टलिक’ का छठा संस्करण 16 से 28 अप्रैल 2025 तक पुणे के औंध में स्थित भारतीय सेना के विदेशी प्रशिक्षण नोड में आयोजित किया जा रहा है. भारत-उज्बेक के बीच पहला डस्टलिक अभ्यास 2019 में उज्बेकिस्तान आयोजित किया गया था.
बैंक ऑफ महाराष्ट्र, ट्रेन में एटीएम लगाने वाला पहला बैंक बना
बैंक ऑफ महाराष्ट्र, ट्रेन में एटीएम लगाने वाला पहला बैंक बन गया है. एटीएम को मुंबई-मनमाड पंचवटी एक्सप्रेस में लगाया गया है. यह पहली बार है जब भारतीय रेलवे की किसी ट्रेन में एटीएम लगाया गया है.
वित्त वर्ष 2024-25 में भारत का कुल निर्यात 821 अरब डॉलर तक पहुँचा
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान हुए अंतर्राष्ट्रीय व्यापार का प्रारंभिक आंकड़ा 16 अप्रैल 2025 को जारी किया था. इस आँकड़े के अनुसार वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान भारतीय निर्यात (माल और सेवाएँ) 820.93 बिलियन डॉलर तक पहुँच गया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 5.5% अधिक है.
तमिलनाडु ने राज्यों के अधिकारों की रक्षा के लिए जोसेफ समिति गठित की
तमिलनाडु ने राज्य के अधिकारों की रक्षा के लिए एक समिति गठित की है. इसकी घोषणा मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने 15 अप्रैल 2025 को की थी. उन्होंने केंद्र सरकार पर राज्यों की संवैधानिक शक्तियों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया. यह समिति राज्यों के अधिकारों की रक्षा और भारत के संघीय ढांचे को संतुलित करने के उपायों की समीक्षा और सिफारिश करेगी.
तीरंदाजी विश्व कप का पहला चरण, भारत चौथे स्थान पर
तीरंदाजी विश्व कप 2025 का पहला चरण 8-13 अप्रैल 2025 तक अमेरिका के फ्लोरिडा के ऑबर्नडेल में आयोजित किया गया था. इस प्रतियोगिता में भारतीय तीरंदाजों ने 1 स्वर्ण, 1 रजत और 2 कांस्य सहित कुल चार पदक जीते. भारत पदक तालिका में मैक्सिको, चीन और अमेरिका के बाद चौथे स्थान पर रहा. भारत के लिए एकमात्र स्वर्ण पदक ऋषभ यादव और ज्योति सुरेखा वेन्नम की जोड़ी ने जीता.