राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2024: गुकेश, भाकर, हरमनप्रीत और प्रवीण को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 17 जनवरी 2025 को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार (National Sports Awards) 2024 के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए. केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्रालय ने इन पुरस्कारों की घोषणा हाल ही में की थी.
मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार
मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार को पहले राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से जाना जाता था. यह देश का सबसे बड़ा खेल सम्मान है. इस पुरस्कार की शुरुआत 1991–92 में हुई थी. इस पुरस्कार के विजेता को ₹25 लाख रुपये पुरस्कार राशि के रूप में दिए जाते हैं.
मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार 2024
इस वर्ष 4 खिलाड़ियों को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार दिए गए. ये खिलाड़ी हैं:
क्र. सं. | खिलाड़ी का नाम | प्रतिस्पर्धा |
1. | श्री गुकेश डी | शतरंज |
2. | श्री हरमनप्रीत सिंह | हॉकी |
3. | श्री प्रवीण कुमार | पैरा एथलेटिक्स |
4. | सुश्री मनु भाकर | निशानेबाजी |
अर्जुन पुरस्कार
अर्जुन पुरस्कार के लिए चार साल तक लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को चुना जाता है. इस पुरस्कार का प्रारम्भ 1961 में हुआ था. अर्जुन पुरस्कार विजेता को लघु-प्रतिमाएं, प्रमाण पत्र और 15 लाख रुपए का नकद पुरस्कार दिया जाता है.
अर्जुन पुरस्कार 2024
इस वर्ष 32 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार दिए गए. ये खिलाड़ी हैं:
क्र. सं. | खिलाड़ी का नाम | प्रतिस्पर्धा |
1. | सुश्री ज्योति याराजी | एथलेटिक्स |
2. | सुश्री अन्नू रानी | एथलेटिक्स |
3. | सुश्री नीतू | मुक्केबाज़ी |
4. | सुश्री स्वीटी | मुक्केबाज़ी |
5. | सुश्री वंतिका अग्रवाल | शतरंज |
6. | सुश्री सलीमा टेटे | हॉकी |
7. | श्री अभिषेक | हॉकी |
8. | श्री संजय | हॉकी |
9. | श्री जरमनप्रीत सिंह | हॉकी |
10. | श्री सुखजीत सिंह | हॉकी |
11. | श्री राकेश कुमार | पैरा-तीरंदाजी |
12. | सुश्री प्रीति पाल | पैरा एथलेटिक्स |
13. | सुश्री जीवनजी दीप्ति | पैरा एथलेटिक्स |
14. | श्री अजीत सिंह | पैरा एथलेटिक्स |
15. | श्री सचिन सरजेराव खिलारी | पैरा एथलेटिक्स |
16. | श्री धरमबीर | पैरा एथलेटिक्स |
17. | श्री प्रणव सूरमा | पैरा एथलेटिक्स |
18. | श्री एच होकाटो सेमा | पैरा एथलेटिक्स |
19. | सिमरन जी | पैरा एथलेटिक्स |
20. | श्री नवदीप | पैरा एथलेटिक्स |
21. | श्री नितेश कुमार | पैरा-बैडमिंटन |
22. | सुश्री तुलसीमथी मुरुगेसन | पैरा-बैडमिंटन |
23. | सुश्री नित्या श्री सुमति सिवान | पैरा-बैडमिंटन |
24. | सुश्री मनीषा रामदास | पैरा-बैडमिंटन |
25. | श्री कपिल परमार | पैरा-जूडो |
26. | सुश्री मोना अग्रवाल | पैरा-निशानेबाजी |
27. | सुश्री रुबीना फ्रांसिस | पैरा-निशानेबाजी |
28. | श्री स्वप्निल सुरेश कुसाले | निशानेबाजी |
29. | श्री सरबजोत सिंह | निशानेबाजी |
30. | श्री अभय सिंह | स्क्वाश |
31. | श्री साजन प्रकाश | तैराकी |
32. | श्री अमन | कुश्ती |
द्रोणाचार्य पुरस्कार
द्रोणाचार्य पुरस्कार उन प्रशिक्षक (कोच) को दिया जाता है जिन्होंने अन्तर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं में मेडल जीतने वाले खिलाड़ी दिए जाते हैं. इस पुरस्कार का प्रारम्भ 1985 में हुआ था. द्रोणाचार्य (आजीवन) पुरस्कार के रूप में 15 लाख रुपये और नियमित द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेताओं को 10 लाख रुपये दिये जाते हैं.
द्रोणाचार्य पुरस्कार 2024
इस वर्ष 5 कोच को द्रोणाचार्य पुरस्कार (नियमित और आजीवन) दिए गए. ये कोच हैं:
द्रोणाचार्य पुरस्कार: नियमित श्रेणी
क्र. सं. | कोच का नाम | प्रतिस्पर्धा |
1. | श्री सुभाष राणा | पैरा-निशानेबाजी |
2. | सुश्री दीपाली देशपांडे | निशानेबाजी |
3. | श्री संदीप सांगवान | हॉकी |
द्रोणाचार्य पुरस्कार: आजीवन श्रेणी
क्र. सं. | कोच का नाम | प्रतिस्पर्धा |
4. | श्री एस मुरलीधरन | बैडमिंटन |
5. | श्री अर्मांडो एग्नेलो कोलाको | फ़ुटबॉल |
खेल-कूद में लाइफटाइम अचीवमेंट के लिए ध्यानचंद पुरस्कार
लंबे वक़्त तक खेल के क्षेत्र में काम करने वाले खिलाड़ियों को ध्यानचंद पुरस्कार दिया जाता है. ध्यानचंद पुरस्कार विजेता को भी लघु-प्रतिमाएं, प्रमाण पत्र और 10 लाख रुपए का नकद पुरस्कार दिया जाता है.
खेल-कूद में लाइफटाइम अचीवमेंट के लिए ध्यानचंद पुरस्कार 2024
इस वर्ष 2 खिलाड़ियों को यह पुरस्कार दिया जाएगा. ये हैं:
क्र. सं. | खिलाड़ी का नाम | प्रतिस्पर्धा |
1. | श्री सुच्चा सिंह | एथलेटिक्स |
2. | श्री मुरलीकांत राजाराम पेटकर | पैरा-तैराकी |
चंडीगढ़ विश्वविद्यालय को खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स सर्वोच्च प्रदर्शन के लिए मौलाना अब्बुल कलाम आजाद एम ए के ए ट्रॉफी दी गई.