2023 डबल्यूआईपीओ वैश्विक पेटेंट दाखिले में भारत दुनिया में छठे स्थान पर
विश्व बौद्धिक संपदा संगठन (WIPO) ने 7 नवंबर 2024 को अपना वार्षिक विश्व बौद्धिक संपदा संकेतक रिपोर्ट 2024 जारी की थी. इस रिपोर्ट के अनुसार 2023 में वैश्विक पेटेंट दाखिले के मामले में भारत पहली बार दुनिया में 6ठे स्थान पर रहा है.
WIPO रिपोर्ट 2023: मुख्य बिन्दु
- रिपोर्ट के अनुसार 2023 में दुनिया भर में 35 लाख से अधिक पेटेंट दाखिल किए गए. यह लगातार चौथा वर्ष था जब वैश्विक पेटेंट दाखिले में सकारात्मक वृद्धि देखी गई है.
- 2023 में, सबसे अधिक पेटेंट दाखिल चीन (16.4 लाख) में हुआ, इसके बाद संयुक्त राज्य अमेरिका (5.18 लाख), जापान (4.14 लाख), दक्षिण कोरिया (2.88 लाख), जर्मनी (1.33 लाख) और भारत (64,480) थे.
- 2023 में सर्वाधिक पेटेंट दाखिले एशिया से हुए. वैश्विक पेटेंट, ट्रेडमार्क और औद्योगिक डिजाइन फाइलिंग गतिविधि में क्रमशः 68.7 प्रतिशत, 66.7 प्रतिशत और 69 प्रतिशत आवेदन एशिया से हुए.
भारत से पेटेंट में लगातार बृद्धि
- 2023 में भारत में दाखिल पेटेंट की संख्या 64,480 थी. 2022 की तुलना में पेटेंट दाखिले में वृद्धि दर 15.7% रही.
- भारत में पेटेंट दाखिले ने लगातार 5वें साल में दोहरे अंक की विकास दर दर्ज़ की. पेटेंट आवेदन के मामले में शीर्ष 20 देशों में, भारत ने 2023 में सबसे तेज़ वृद्धि दर्ज की.
- पहली बार, भारत को तीन मुख्य बौद्धिक संपदा (IP) अधिकारों: पेटेंट, औद्योगिक डिजाइन एप्लिकेशन और ट्रेडमार्क एप्लिकेशन के लिए दुनिया के शीर्ष 10 देशों में शामिल किया गया.
- 2018 और 2023 के बीच पेटेंट और औद्योगिक डिजाइन के आवेदन दोगुने से अधिक हो गए, और ट्रेडमार्क अनुप्रयोगों में 60% की वृद्धि हुई.
विश्व बौद्धिक संपदा संगठन (WIPO): एक दृष्टि
WIPO संयुक्त राष्ट्र की 15 विशिष्ट एजेंसियों में से एक है. इसकी स्थापना 1967 में संयुक्त राष्ट्र की विशेष एजेंसी के रूप में की गई थी. WIPO का मुख्यालय जिनेवा, स्विट्जरलैंड में है. इसके 193 सदस्य देश हैं.
इस संगठन की स्थापना के 1967 के कन्वेंशन के अनुसार हुई थी. यह संस्था दुनिया भर में बौद्धिक संपदा को बढ़ावा देता है और सरकारों, व्यवसायों और समाज को बौद्धिक संपदा के लाभों का एहसास कराने में मदद करता है.