रूस ने अपने परमाणु नीति में परिवर्तन को मंजूरी दी

  • रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने हाल ही में रूस की परमाणु नीति (Nuclear Doctrine) में परिवर्तन को मंजूरी दी है. यह रूस की परमाणु नीति का दूसरा संस्करण (परमाणु नीति 2.0) है.
  • अमेरिका द्वारा यूक्रेन को रूस पर आक्रमण करने के लिए लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों का उपयोग करने की अनुमति देने के बाद रूस ने यह परिवर्तन किया है.
  • परमाणु नीति 2.0 में उन परिस्थितियों का उल्लेख किया गया है जो रूस की सेना को विभिन्न परिस्थितियों में परमाणु शस्त्रागार का उपयोग करने की अनुमति देती है.
  • परमाणु शक्ति द्वारा समर्थित किसी गैर-परमाणु शक्ति (देश) द्वारा रूस पर किया गया कोई भी हमला रूस पर संयुक्त हमला माना जाएगा.
  • किसी सैन्य गुट के किसी एक सदस्य द्वारा रूस पर किया गया कोई भी हमला पूरे गठबंधन द्वारा किया गया हमला माना जाएगा.
  • रूस के परमाणु नीति के पहले संस्करण (परमाणु नीति 1.0) की मंजूरी भी राष्ट्रपति पुतिन ने वर्ष 2020 में थी.
  • परमाणु नीति 1.0 के अनुसार, रूस किसी दुश्मन द्वारा परमाणु हमला या पारंपरिक हमले की स्थिति में परमाणु हथियारों का उपयोग कर सकता है, यदि राज्य के अस्तित्व को खतरा हो.
लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स 〉