नोबेल पुरस्कार 2024 के विजेताओं की घोषणा, नोबेल पुरस्कार से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी

वर्ष 2024 के नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize) की घोषणा हाल ही में की गई थी. इन पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं की सूची इस प्रकार है:

नोबेल शांति पुरस्कार: जापानी संगठन निहोन हिडानक्यो

परमाणु हथियार विरोधी जापानी संगठन निहोन हिडानक्यो (Nihon Hidankyo) को 2024 के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए चुना गया है। परमाणु हथियार मुक्‍त विश्‍व का लक्ष्‍य हासिल करने के लिये अथक प्रयास के लिए इस संगठन को इस पुरस्कार के लिए चुना गया है। यह संगठन  हिरोशिमा-नागासाकि पर परमाणु बम हमले के उत्तरजीवियों का प्रतिनिधित्त्व करता है।

अर्थशास्त्र (आर्थिक विज्ञान) का नोबेल पुरस्कार: डारोन एसेमोग्लू, साइमन जॉनसन और जेम्स रॉबिन्सन

अर्थशास्त्र (आर्थिक विज्ञान में स्वेरिग्स रिक्सबैंक पुरस्कार) का नोबेल पुरस्कार के लिए डारोन एसेमोग्लू, साइमन जॉनसन और जेम्स रॉबिन्सन (Daron Acemoglu, Simon Johnson and James A. Robinson) को चुना गया है। इन तीन अर्थशास्त्रियों को किसी देश को अमीर या गरीब बनाने में यूरोपीय उपनिवेशवाद की भूमिका पर शोध के लिया चुना गया है।

डारोन एसेमोग्लू तुर्की मूल के अमेरिकी अर्थशास्त्री हैं। साइमन जॉनसन एक ब्रिटिश अर्थशास्त्री हैं. जेम्स रॉबिन्सन एक ब्रिटिश-अमेरिकी अर्थशास्त्री हैं।

साहित्य का नोबेल पुरस्कार: हान कांग

दक्षिण कोरियाई उपन्यासकार हान कांग (Han Kang) को साहित्य के नोबेल पुरस्कार के लिए चुना गया है. हान कांग साहित्य में नोबेल पुरस्कार पाने वाली पहली एशियाई महिला हैं. वह पूर्व राष्ट्रपति किम डे-जंग के बाद नोबेल पुरस्कार जीतने वाली दूसरी दक्षिण कोरियाई हैं. राष्ट्रपति किम डे-जंग को वर्ष 2000 में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था.

उपन्यासकार हान कांग को उनके गहन काव्यात्मक गद्य के लिए चुना गया है जो ऐतिहासिक आघातों का सामना करता है और मानव जीवन की नाजुकता को उजागर करता है.

उनके उपन्यास ‘द वेजिटेरियन’ ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई और इस कृति के लिए उन्हें 2016 का अंतर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार भी मिला था .

उनके महत्वपूर्ण कार्यों में योर कोल्ड हैंड्स, ग्रीक लेसन्स, ह्यूमन एक्ट्स, द व्हाइट बुक आदि शामिल हैं.

रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार: डेविड बेकर, डेमिस हसाबिस और जॉन एम. जम्पर

रसायन विज्ञान के नोबेल पुरस्कार के लिए डेविड बेकर, डेमिस हसाबिस और जॉन एम. जम्पर (David Baker, Demis Hassabis and John M. Jumper) को चुना गया है.

पुरस्कार का आधा हिस्सा अमेरिकी वैज्ञानिक डेविड बेकर को कम्प्यूटेशनल प्रोटीन डिजाइन के लिए दिया गया जाएगा।  शेष आधा हिस्सा संयुक्त रूप से ब्रिटिश वैज्ञानिक डेमिस हसाबिस और जॉन एम. जम्पर को प्रोटीन संरचना भविष्यवाणी के लिए दिया जाएगा।

औषधि (चिकित्सा) के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार: विक्टर एम्ब्रोस और गैरी रुवकुन

औषधी या चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार के लिए विक्टर एम्ब्रोस और गैरी रुवकुन (Victor Ambros and Gary Ruvkun) को चुना गया है. इस अमेरिकी जोड़ी को माइक्रो-आरएनए की खोज और पोस्ट-ट्रांसक्रिप्शनल जीन विनियमन में इसकी भूमिका के लिए सम्मानित किया गया है.

भौतिकी नोबेल पुरस्कार: एआई अग्रणी जॉन हॉपफील्ड और जेफ्री हिंटन

भौतिकी के नोबेल पुरस्कार के लिए जॉन जे. होपफील्ड और जेफ्री ई. हिंटन (Geoffrey Hinton and John Hopfield) को चुना गया है. अमेरिकी नागरिक जॉन हॉपफील्ड और ब्रिटिश-कनाडाई नागरिक जेफ्री हिंटन को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) और मशीन लर्निंग में उनके अग्रणी कार्य के लिए चुना गया है.

नोबेल पुरस्कार से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी…»

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स 〉