नायब सिंह सैनी ने दूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली
नायब सिंह सैनी ने 17 अक्टूबर 2024 को हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में फिर से शपथ ली. राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने पंचकुला में आयोजित एक समारोह में उन्हें और उनके मंत्री परिषद के 13 मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई.
मुख्य बिन्दु
- नायब सिंह सैनी भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता हैं और हरियाणा के 11वें मुख्यमंत्री हैं. उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में दूसरी बार शपथ ली है.
- मनोहर लाल खट्टर के इस्तीफे के बाद 12 मार्च 2024 को नायब सिंह सैनी पहली बार हरियाणा के मुख्यमंत्री बने थे.
- हाल ही में संपन्न हरियाणा विधान सभा चुनाव में BJP को लगातार तीसरी बार ऐतिहासिक जीत मिली थी. भारतीय जनता पार्टी ने 90 सदस्यीय हरियाणा विधानसभा में 48 सीटें जीतीं थीं. वहीं कांग्रेस ने 37 सीट पर जीत दर्ज की थी.
मंत्रिपरिषद की अधिकतम/न्यूनतम संख्या
- 91वें संवैधानिक संशोधन अधिनियम 2003 के अनुसार, किसी राज्य में मंत्रिपरिषद में मुख्यमंत्री सहित मंत्रियों की कुल संख्या, उस राज्य की विधानसभा के कुल सदस्यों की संख्या का 15% से ज़्यादा नहीं हो सकती.
- हरियाणा विधान सभा के सदस्यों की कुल संख्या 90 है. इस प्रकार, हरियाणा में मुख्यमंत्री सहित मंत्रिपरिषद की अधिकतम संख्या 13 से अधिक नहीं हो सकती.