27 सितम्बर: विश्व पर्यटन दिवस से संबंधित जानकारी
प्रत्येक वर्ष के 27 सितम्बर को विश्व पर्यटन दिवस (World Tourism Day) मनाया जाता है. आज के ही दिन 1980 में विश्व पर्यटन संगठन (United Nations World Tourism Organization- UNWTO) का संविधान लागू हुआ था. यह दिवस पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मनाया जाता है.
पर्यटन दिवस 2024 का मेजबान देश
संयुक्त राष्ट्र ने जॉर्जिया (Georgia) को इस वर्ष यानि 2024 में पर्यटन दिवस का मेजबान देश चुना है. भारत को 2019 में पर्यटन दिवस का मेजबान देश चुना गया था जिसमें भारत ने पहली बार विश्व पर्यटन दिवस का अधिकृत आयोजन किया था.
पर्यटन दिवस 2024 की थीम
पर्यटन दिवस 2024 का मुख्य विषय (थीम)- ‘पर्यटन और शांति’ (Tourism and Peace) है.
पर्यटन दिवस: एक दृष्टि
- विश्व पर्यटन संगठन का अधिनियम इसी दिन से अस्तित्व में आया था.
- वर्ष 2019 में विदेश यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या एक अरब 20 करोड़ से अधिक थी जो कि वर्ष 2030 तक यह संख्या एक अरब 80 करोड़ हो जाने का अनुमान है.
- भारत के पर्यटन की सकल घरेलू उत्पाद (GDP) में करीब 6 फीसदी भागीदारी है.
- भारत सरकार अपने 7,500 किलोमीटर लंबे तटीय क्षेत्र के साथ ‘क्रूज टूरिज्म’ को बढ़ावा देने की नीति पर जोर दे रही है.