5 सितंबर: शिक्षक दिवस, डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्‍णन का जन्मदिवस, राष्‍ट्रीय शिक्षक पुरस्‍कार

प्रत्येक वर्ष 5 सितंबर को शिक्षक दिवस (Teachers Day) के रूप में पर मनाया जाता है. यह दिवस देश के दूसरे राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्‍णन के जन्मदिवस के अबसर पर मनाया जाता है. शिक्षक दिवस मानाने की शुरुआत 1962 से हुई थी.

राष्‍ट्रीय शिक्षक पुरस्‍कार

  • शिक्षक दिवस के मौके पर देश में हर साल शिक्षकों को ‘राष्‍ट्रीय शिक्षक पुरस्‍कार’ से सम्मानित करने की परंपरा है. इस मौके पर राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 50 शिक्षकों को राष्‍ट्रीय शिक्षक पुरस्‍कार 2024 से सम्मानित किया.
  • राष्‍ट्रीय शिक्षक पुरस्‍कार प्राथमिक, माध्‍यमिक और उच्‍च शिक्षा मुहैया कराने वाले स्‍कूल के शिक्षकों को दिया जाता है.
  • यह पुरस्‍कार उन श्रेष्‍ठ शिक्षकों को दिये जाते हैं, जिन्‍होंने अपनी प्रतिबद्धता से न केवल स्‍कूली शिक्षा के स्‍तर में सुधार किये, बल्कि अपने छात्रों के जीवन को भी बेहतर बनाया.
  • पुरस्‍कार स्‍वरूप एक रजत पदक, एक प्रमाण-पत्र और पचास हजार रुपये प्रदान किया जाता है.
  • शिक्षकों के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार पहली बार 1958 में शुरू किए गए थे.

डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन: एक दृष्टि

  • डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म 5 सितम्बर, 1888 को हुआ था. वे देश के पहले उप-राष्ट्रपति (1952-1962) और दूसरे राष्ट्रपति (1962-1967) रहे.
  • डॉ. राधाकृष्णन, सी राजगोपालाचारी तथा सीवी रमण देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ पाने वाले प्रथम व्यक्ति थे. यह सम्मान 1954 में दिया गया था. उन्हें 1963 में ब्रिटिश रॉयल आर्डर ऑफ़ मेरिट से सम्मानित किया गया था.

राष्‍ट्रीय शिक्षक पुरस्‍कार 2024 से सम्मानित शिक्षक

  1. अविनाशा शर्मा (हरियाणा)
  2. सुनील कुमार (हिमाचल प्रदेश)
  3. पंकज कुमार गोयल (पंजाब)
  4. राजिंदर सिंह (पंजाब)
  5. बलजिंदर सिंह बराड़ (राजस्थान)
  6. हुकम चंद चौधरी (राजस्थान)
  7. कुसुम लता गरिया (उत्तराखंड)
  8. चंद्रलेखा दामोदर मेस्त्री (गोवा)
  9. चंद्रेश कुमार बोलाशंकर बोरिसागर (गुजरात)
  10. विनय शशिकांत पटेल (गुजरात)
  11. माधव प्रसाद पटेल (मध्य प्रदेश)
  12. सुनीता गोधा (मध्य प्रदेश)
  13. के. शारदा (छत्तीसगढ़)
  14. नरसिम्हा मूर्ति एच.के. (कर्नाटक)
  15. द्विति चंद्र साहू (ओडिशा)
  16. संतोष कुमार कर (ओडिशा)
  17. आशीष कुमार रॉय (पश्चिम बंगाल)
  18. प्रशांत कुमार मारिक (पश्चिम बंगाल)
  19. उरफाना अमीन (जम्मू और कश्मीर)
  20. रविकांत द्विवेदी (उत्तर प्रदेश)
  21. श्याम प्रकाश मौर्य (उत्तर प्रदेश)
  22. डॉ. मिनाक्षी कुमारी (बिहार)
  23. सिकेन्द्र कुमार सुमन (बिहार)
  24. के. सुमा (अंडमान और निकोबार द्वीप समूह)
  25. सुनीता गुप्ता (मध्य प्रदेश)
  26. चारू शर्मा (दिल्ली)
  27. अशोक सेनगुप्ता (कर्नाटक)
  28. एच. एन. गिरीश (कर्नाटक)
  29. नारायणस्वामी आर (कर्नाटक)
  30. ज्योति पंका (अरुणाचल प्रदेश)
  31. लेफिज़ो अपोन (नागालैंड)
  32. नंदिता चोंगथम (मणिपुर)
  33. यांकिला लामा (सिक्किम)
  34. जोसेफ वनलालहरूइया सेल (मिजोरम)
  35. एवरलास्टिंग पिंगरोप (मेघालय)
  36. डॉ. नानी गोपाल देबनाथ (त्रिपुरा)
  37. दीपेन खानिकर (असम)
  38. डॉ. आशा रानी (झारखंड)
  39. जिनु जॉर्ज (केरल)
  40. के. शिवप्रसाद (केरल)
  41. मिडी श्रीनिवास राव (आंध्र प्रदेश)
  42. सुरेश कुनाती (आंध्र प्रदेश)
  43. प्रभाकर रेड्डी पेसरा (तेलंगाना)
  44. थदुरी संपत कुमार (तेलंगाना)
  45. पल्लवी शर्मा (दिल्ली)
  46. चारु मैनी (हरियाणा)
  47. गोपीनाथ आर (तमिल)
  48. मुरलीधरन रमिया सेथुरमन (तमिल)
  49. मंतैया चिन्नी बेडके (महाराष्ट्र)
  50. सागर चित्तरंजन बागडे आर (महाराष्ट्र)
लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स 〉