पोर्ट ब्लेयर का नाम बदलकर विजयपुरम किया गया
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अंडमान निकोबार द्वीप समूह की राजधानी पोर्ट ब्लेयर का नाम बदलकर विजयपुरम कर दिया. इसकी घोषणा 13 सितमबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की थी. देश को औपनिवेशिक पहचान से मुक्त करने के लिए यह नाम परिवर्तित किया गया है.
मुख्य बिन्दु
- अंग्रेजों ने पोर्ट ब्लेयर का नाम ब्रिटिश औपनिवेशिक नौसेना के अधिकारी कैप्टन आर्चीबाल्ड ब्लेयर के नाम पर रखा था.
- भारत में किसी शहर, कस्बे, रेलवे स्टेशन आदि का नाम केंद्रीय गृह मंत्रालय की मंजूरी के बाद ही बदला जाता है.
- नया नाम श्री विजया पुरम, श्री विजया साम्राज्य से प्रेरित है जो 7वीं से 13वीं शताब्दी ईस्वी के बीच दक्षिण पूर्व एशिया (वर्तमान इंडोनेशिया) में फैला हुआ था. श्री विजया पुरम, दक्षिण अंडमान द्वीप पर स्थित है.
अंडमान निकोबार का ऐतिहासिक महत्व
- अंडमान और निकोबार द्वीप समूह क्षेत्र चोल साम्राज्य के नौसैनिक अड्डे के रूप में कार्य करता था.
- आज़ाद हिंद फ़ौज के सर्वोच्च कमांडर नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने 30 दिसंबर 1943 को यहाँ तिरंगे को पहली बार फहराया था और अंग्रेजों से देश की स्वतंत्रता की घोषणा की.
- अंडमान में तीन मंजिला सेल्यूलर जेल भी है. यह जेल काला पानी के नाम से प्रसिद्ध है. 1906 में वीर सावरकर जैसे भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों को इसी जेल में रखा गया था.
अंडमान और निकोबार में पहले भी बदले गए हैं नाम
- जून 2018 में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की अंडमान निकोबार यात्रा के दौरान तीन प्रमुख द्वीपों के नाम बदले गए थे. रॉस द्वीप का नाम बदलकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वीप, नील द्वीप का नाम शहीद द्वीप और हैवलॉक द्वीप का नाम बदलकर स्वराज द्वीप कर दिया गया था.
- 23 जनवरी 2023 को, नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्मदिन के अवसर पर भारत सरकार ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के 21 सबसे बड़े द्वीपों का नाम 21 परमवीर चक्र पुरस्कार विजेता के नाम पर रखा दिया था.
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह: एक दृष्टि
- अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह भारत का एक केन्द्र शासित प्रदेश है. ये बंगाल की खाड़ी के दक्षिण में हिन्द महासागर में स्थित है.
- इसमें दो द्वीप समूह शामिल हैं – अंडमान द्वीप समूह और निकोबार द्वीप समूह. 10° उत्तरी अक्षांश, अंडमान द्वीप समूह को निकोबार द्वीप समूह से अलग करते हैं.
- अंडमान द्वीप समूह का कुल क्षेत्रफल 6,408 वर्ग किमी और निकोबार द्वीप समूह का 1,841 वर्ग किमी है.
- यह लगभग 572 छोटे बड़े द्वीपों से मिलकर बना है जिनमें से सिर्फ कुछ ही द्वीपों पर लोग रहते हैं.
- यह दक्षिण में इंडोनेशिया के साथ समुद्री सीमा साझा करता है, इसके उत्तर-पूर्व में म्यांमार और दक्षिण-पूर्व में थाईलैंड है.