23 अगस्त 2024 को पहला राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया गया
पहला राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस (Rashtriya Antriksh Divas) 23 अगस्त 2024 को मनाया गया. चंद्रयान 3 मिशन की सफलता को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि को लेकर 23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस घोषित किया.
मुख्य बिन्दु
- पहले राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस का मुख्य समारोह नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित किया गया था जिसका राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया.
- इसका विषय था – चंद्रमा को छूते हुए जीवन को छूना : भारत की अंतरिक्ष गाथा.
- चंद्रयान-3 मिशन ने 2023 में इसी दिन चंद्रमा की सतह पर विक्रम लैंडर की सुरक्षित और सॉफ्ट लैंडिंग पूरी की थी. इस उपलब्धि के साथ ही भारत चंद्रमा पर उतरने वाला चौथा और चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला पहला देश बन गया था.
- सॉफ्ट लैंडिग के बाद प्रग्यान रोवर को सफलता पूर्वक उतारा गया और लैंडिग साइट को शिव शक्ति पॉइंट नाम दिया गया.