सिरिल रामफोसा दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति पुनः निर्वाचित
सिरिल रामफोसा दक्षिण अफ्रीका के पुनः राष्ट्रपति चुने गए हैं. दक्षिण अफ्रीकी संसद ने 14 जून 2024 को 7वीं संसद की नेशनल असेंबली की पहली बैठक में सिरिल रामफोसा को राष्ट्रपति चुना.
मुख्य बिन्दु
- अफ्रीका में हाल ही में हुए राष्ट्रपति चुनाव में 30 साल से सत्तारुड अफ्रीकी कांग्रेस को बहुमत नहीं मिला था. रामफोसा अफ्रीकी राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष हैं.
- राजनीतिक गतिरोध को समाप्त करने के लिए मुख्य विपक्षी दल और अन्य दलों के अफ्रीकी कांग्रेस की व्यापक सहमति बनी है.
- अफ्रीकी राष्ट्रीय कांग्रेस के सांसद मदुमसेनी एनटुली ने राष्ट्रपति पद के लिए रामफोसा के नाम का प्रस्ताव रखा और मुख्य न्यायाधीश रेमंड जोंडो की अध्यक्षता में हुई प्रक्रिया के दौरान इंकाथा फ्रीडम पार्टी के नेता और सांसद वेलेंकोसिनी हलाबिसा ने समर्थन किया.
- 1994 में दक्षिण अफ्रीका में हुए पहले लोकतांत्रिक चुनाव के बाद से अफ्रीकी राष्ट्रीय कांग्रेस प्रमुख राजनीतिक ताकत रही है.
- रामफोसा ने पहली बार 15 फरवरी 2018 और इसके बाद 22 मई 2019 को दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी. दक्षिण अफ़्रीकी राष्ट्रपति को पाँच वर्ष की अवधि के लिए चुना जाता है.