आयरिश लेखक पॉल लिंच को 2023 का बुकर पुरस्कार दिया गया
आयरिश लेखक पॉल लिंच को 2023 का बुकर पुरस्कार (Booker Prize) दिया गया है. लंदन में आयोजित एक समारोह में उन्हें इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया.
मुख्य बिन्दु
- पॉल लिंच को यह पुरस्कार अपने उपन्यास ‘प्रोफिट सॉन्ग’ के लिए दिया गया है. उन्होंने लंदन स्थित भारतीय मूल की लेखिका चेतना मारू के पहले उपन्यास ‘वेस्टर्न लेन’ को पीछे छोड़ते हुए यह पुरस्कार जीता.
- 46 वर्षीय लिंच के उपन्यास ‘प्रोफिट सॉन्ग’ में अधिनायकवाद की चपेट में आए आयरलैंड के बारे में बताया गया है.
- पॉल लिंच बुकर पुरस्कार जीतने वाले पांचवें आयरिश लेखक हैं. वह आयरलैंड के संडे ट्रिब्यून अखबार के मुख्य फिल्म समीक्षक रह चुके हैं.
बुकर पुरस्कार: एक दृष्टि
- बुकर पुरस्कार का पूरा नाम ‘मैन बुकर पुरस्कार फ़ॉर फ़िक्शन’ (Man Booker Prize for Fiction) है. इसकी स्थापना सन् 1969 में इंगलैंड की बुकर मैकोनल कंपनी द्वारा की गई थी.
- यूनाइटेड किंगडम या आयरलैंड में प्रकाशित अंग्रेजी भाषा के सर्वश्रेष्ठ उपन्यास के लिए हर वर्ष दिया जाता है.
- इस पुरस्कार विजेता को 60,000 पाउंड की इनाम राशि प्रदान की जाती है. नियमों के अनुसार यह ईनाम राशि लेखक और अनुवादक के बीच बराबर-बराबर बांटी जाती है.
- पहला बुकर पुरस्कार वर्ष 1969 में इंगलैंड के उपन्यासकार पी एच नेवई (P. H. Newby) को ‘Something to Answer For’ के लिए दिया गया था.
अंतर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार
- बुकर पुरस्कार, अंतर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार से अलग है. अंतर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार को पहले मैन बुकर अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार के नाम से जाना जाता था. अंतर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार वर्ष 2005 में प्रारंभ किया गया था.
- यह राष्ट्रकुल (कॉमनवैल्थ) या आयरलैण्ड के नागरिक द्वारा लिखे गए अंग्रेज़ी में अनुवादित पुस्तक के लिये प्रतिवर्ष प्रदान किया जाता है.
- पहला अंतर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार वर्ष 2005 में अलबानिया के उपन्यासकार इस्माइल कादरे को दिया गया था.
बुकर पुरस्कार पाने वाले भारतीय: एक दृष्टि
लेखक | उपन्यास | वर्ष |
1. वी एस नाइपॉल | इन ए फ़्री स्टेट | 1971 |
2. सलमान रश्दी | मिडनाइट्स चिल्ड्रेन | 1981 |
3. अरुंधति राय | द गॉड ऑफ़ स्माल थिंग्स | 1997 |
4. किरण देसाई | द इनहैरिटैंस ऑफ लॉस | 2006 |
5. अरविन्द अडिग | द व्हाइट टाइगर | 2008 |
6. गीतांजलि श्री | रेत समाधि | 2022 |