प्रधानमंत्री ने संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा संपन्न की
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 13 से 15 जुलाई तक दो देशों फ्रांस और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की यात्रा पर थे. इस यात्रा के दूसरे चरण में उन्होंने UAE की यात्रा की थी.
मुख्य बिन्दु
- यह UAE के उनकी पांचवीं यात्रा थी. इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी 2015, 2018, 2019 और 2022 में UAE गए थे.
- इस यात्रा में श्री मोदी ने UAE के राष्ट्रपति और अबुधावी के शासक मोहम्मद बिन जायेद अल नहयान तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात किए. दोनों नेताओं में फिनटेक, व्यापार, निवेश, ऊर्जा, सुरक्षा और जलवायु परिवर्तन के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर विचार-विमर्श हुआ.
- संयुक्त अरब अमीरात भारत का प्रमुख व्यापारिक भागीदार है और दोनों देशों ने वर्ष 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार सौ अरब डॉलर तक ले जाने का लक्ष्य तय किया है.
- इस यात्रा से संयुक्त अरब अमीरात की अध्यक्षता में कॉप-28 और भारत की अध्यक्षता में जी-20 के संदर्भ में कई वैश्विक मुद्दों पर बातचीत करने का अवसर मिलेगा.
