रक्षा वित्त और अर्थशास्त्र पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन नई दिल्ली में आयोजित किया गया
रक्षा वित्त और अर्थशास्त्र पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन नई दिल्ली में 9 से 11 अप्रैल तक आयोजित किया गया था. इस सम्मेलन का उद्घाटन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया था. सम्मेलन में अमरीका, ब्रिटेन, जापान, ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, बंगलादेश और कीनिया के प्रतिनिधि ने भाग लिया.
- यह सम्मेलन वर्तमान सुरक्षा चुनौतियों के बीच नीति निर्माताओं, शिक्षाविदों और सरकारी अधिकारियों को रक्षा वित्त और अर्थशास्त्र के विषय पर अपने विचार और अनुभव साझा करने पर केंद्रित था.
- सम्मेलन का उद्देश्य विभिन्न देशों के सर्वोत्तम प्रचलन, अनुभव और विशेषज्ञता साझा करना था. यह रक्षा क्षेत्र में आत्म-निर्भरता के सरकार के लक्ष्य को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न देशों की सरकारों, अंतरराष्ट्रीय संस्थानों और वैश्विक नेताओं के साथ सहयोग-समन्वय बढ़ाएगा.
