सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूकता लाने के लिए राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ
भारत में 18 जनवरी से 17 फरवरी 2021 तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के रूप में मनाया जा रहा है. इसका शुभारंभ रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में किया. इसका उद्देश्य सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूकता लाना और सड़क दुर्घटनाओं को कम करना है.
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में सड़क सुरक्षा पर एक फिल्म का उद्घाटन, वाघा बॉर्डर से कन्याकुमारी तक ‘राष्ट्रीय चैम्पियनशिप सुरक्षित गति प्रतियोगिता’ को झंडी दिखाकर रवाना करना और सड़क सुरक्षा के लिए पुरस्कार प्रदान करना शामिल है.
