15-21 नवंबर 2020: राष्ट्रीय नवजात सप्ताह
भारत में 15 नवंबर से 21 नवंबर 2020 तक राष्ट्रीय नवजात सप्ताह (National Newborn Week) मनाया गया. इसका उद्देश्य स्वास्थ्य क्षेत्र में नवजात शिशु स्वास्थ्य के महत्व को सुदृढ़ करना था.
इस वर्ष राष्ट्रीय नवजात सप्ताह का विषय है ‘हर स्वास्थ्य केंद्र और हर जगह, हर नवजात शिशु के लिए गुणवत्ता, समानता, गरिमा’ था.
2014 में, भारत नवजात कार्य योजना (INAP) शुरू करने वाला पहला देश बना था, जो रोके न सकने वाली नवजातों की मौत और जन्म के समय मृत पाए जाने की समस्या को खत्म करने को लेकर ग्लोबल एवरी न्यूबोर्न एक्शन प्लान के अनुरूप है.
