धनतेरस के दिन राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस मनाया जाता है

प्रत्येक वर्ष धनतेरस के दिन ‘राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस’ (National Ayurveda Day) मनाया जाता है. इस वर्ष यानि 2020 में यह दिवस 13 नवम्बर को मनाया गया. इस दिवस का उद्देश्‍य आयुर्वेद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह दिवस मनाया जाता है.

राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस 2020 का मुख्य विषय ‘COVID-19 के लिए आयुर्वेद’ है. आयुष मंत्रालय ने ‘आस्था-15’ नामक आयुर्वेदिक दवा के निर्माण को मंजूरी दी है. आस्था-15 को पहले चरण में हल्के और मध्यम COVID-19 मामलों के लिए उपलब्ध कराया जायेगा.

आयुर्वेद के देवता कहे जाने वाले भगवान धन्वंतरी के जन्मदिन यानी धनतेरस के दिन राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस मनाया जाता है. भारत सरकार के आयुष मंत्रालय ने इस दिवस की शुरुआत 2016 में हुई थी.

प्रधानमंत्री ने दो आयुर्वेद संस्थानों को राष्ट्र को समर्पित किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आयुर्वेद दिवस पर दो आयुर्वेद संस्थानों को राष्ट्र को समर्पित किया. ये संस्थान हैं: इंस्टीट्यूट ऑफ टीचिंग एंड रिसर्च इन आयुर्वेद (ITRA), जामनगर और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद (NIA), जयपुर.