8 अक्टूबर 2019: नागपुर में दीक्षाभूमि में 63वां धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस मनाया गया

महाराष्ट्र के नागपुर में 8 अक्टूबर को दीक्षाभूमि में 63वां धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस मनाया गया. इस अवसर पर देश और विदेश के विभिन्न भागों से बुद्ध धर्म के अनुयायी दीक्षाभूमि में भारतीय संविधान के निर्माता डॉ बाबा साहेब अम्बेडकर को श्रद्धांजलि देने पहुंचे. थाईलैंड से गणमान्य अतिथि परमाअऩेक और म्यांमार से टेंग ग्यार मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे.

14 अक्तूबर 1956 को विजयादशमी के दिन नागपुर में दीक्षाभूमि में डॉ. अम्बेडकर के नेतृत्व में हजारों अनुयायियों ने बुद्ध धर्म अपनाया था.