5 अक्टूबर: विश्व शिक्षक दिवस से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी
प्रत्येक वर्ष 5 अक्टूबर को विश्व शिक्षक दिवस (World Teachers day) मनाया जाता है. इस दिन आध्यापकों को सामान्य रूप से और कतिपय कार्यरत एवं सेवानिवृत्त शिक्षकों को उनके विशेष योगदान के लिये सम्मानित किया जाता है. इस वर्ष यानी 2019 में यह 25वाँ विश्व शिक्षक दिवस है.
यह दिवस संयुक्त राष्ट्र के तत्वावधान में मनाया जाता है. संयुक्त राष्ट्र द्वारा साल 1966 में यूनेस्को और अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन की हुई संयुक्त बैठक को याद करने के लिये मनाया जाता है. इस बैठक में अध्यापकों की स्थिति पर चर्चा हुई थी और इसके लिये सुझाव प्रस्तुत किये गये थे.
वर्ष 2019 के विश्व शिक्षक दिवस का विषय (थीम) ‘Young Teachers: The future of the Profession’ है.
