ISRO के अध्यक्ष के सिवन को ‘कलाम पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया
तमिलनाडु सरकार ने के सिवन को 15 अगस्त को ‘डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम पुरस्कार’ (Dr APJ Abdul Kalam Award) से सम्मानित किया गया. सिवन भारतीय अन्तरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के वर्तमान अध्यक्ष हैं. विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने में उत्कृष्ट योगदान के लिये उन्हें यह पुरस्कार दिया गया है.
के सिवन के पूरा नाम कैलासवादिवु सिवन है. उन्होंने हाल ही में ‘चन्द्रयान-2’ मिशन के सफल प्रक्षेपण का नेतृत्व किया था.
कलाम पुरस्कार: एक दृष्टि
- कलाम पुरस्कार तमिलनाडु सरकार द्वारा तमिलनाडु के निवासियों को दिया जाता है.
- 2015 में डॉ. अब्दुल कलाम के निधन के बाद तमिलनाडु की तत्कालीन मुख्यमंत्री जे. जयललिता ने पुरस्कार की घोषणा की थी.
- पहला कलाम पुरस्कार इसरो के वैज्ञानिक एन वालारमति को 2015 में प्रदान किया गया था.
- इस पुरस्कार से उन लोगों को सम्मानित किया जाता है जो वैज्ञानिक विकास, मानविकी और छात्रों के कल्याण को बढ़ावा देने के लिए काम करते हैं.
- पुरस्कार में आठ ग्राम का स्वर्ण पद और पांच लाख रुपये नकद दिया जाता है.
