EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

अमिताव घोष को 54वें ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया

अंग्रेजी के लेखक अमिताव घोष को 54वां ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित

अंग्रेजी के प्रख्यात साहित्यकार अमिताव घोष को वर्ष 2018 के लिए 54वां ज्ञानपीठ पुरस्कार प्रदान किया गया. उन्हें यह पुरस्कार पश्चिम बंगाल के पूर्व-राज्यपाल गोपाल कृष्ण गांधी ने 12 जून 2019 को प्रदान किया. ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित होने वाले वह अंग्रेजी के पहले लेखक हैं.

दिसंबर 2018 प्रतिभा रॉय की अध्यक्षता में आयोजित ज्ञानपीठ चयन समिति की बैठक में अमिताव घोष को ज्ञानपीठ पुरस्कार देने का निर्णय लिया गया था.

अमिताव घोष: कोलकाता में 1956 को जन्में अमिताव घोष को लीक से हटकर काम करने वाले रचनाकार के तौर पर जाना जाता है. वह साहित्य अकादमी और पद्मश्री सहित कई पुरस्कारों से सम्मानित हो चुके हैं.

अमिताव घोष की प्रमुख रचनाए: उनकी प्रमुख रचनाओं में द सर्किल ऑफ रीजन, दे शेडो लाइन, द कलकत्ता क्रोमोसोम, द ग्लास पैलेस, द हंगरी टाइड, रिवर ऑफ स्मोक और फ्लड ऑफ फायर प्रमुख हैं.

ज्ञानपीठ पुरस्कार: एक दृष्टि

  • ज्ञानपीठ पुरस्कार साहित्‍य के क्षेत्र में भारत का सर्वोच्‍च सम्‍मान है.
  • अंग्रेजी को वर्ष 2016 में ज्ञानपीठ पुरस्कार की भाषा के रूप में शामिल किया गया था.
  • पुरस्कार में 11 लाख रुपये की राशि, वाग्देवी की प्रतिमा और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है.
  • पहला ज्ञानपीठ पुरस्कार 1965 में मलयालम लेखक जी शंकर कुरूप को प्रदान किया गया था.
  • वर्ष 2017 का ज्ञानपीठ पुरस्कार हिन्‍दी के प्रख्‍यात उपन्‍यासकार कृष्‍णा सोबती को देने की घोषणा की गयी है.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 27, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-27 जून 2026

June 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जून 2026

June 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 जून 2026

June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top