EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

यूक्रेन में लोदिमिर जेलेंस्की ने राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली

यूक्रेन में कॉमेडियन लोदिमिर जेलेंस्की ने राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली

वोलोदिमिर जेलेंस्की ने 20 मई को यूक्रेन के नए राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली. यूक्रेन में हाल ही में संपन्न हुए राष्ट्रपति चुनाव में हास्य अभिनेता वोलोदिमीर जेलेंस्की ने जीत दर्ज की थी.

23 अप्रैल 2019 को जारी आधिकारिक परिणाम के अनुसार वोलोदिमीर ने 73 फीसद वोट हासिल कर वर्तमान राष्ट्रपति पेट्रो पोरोशेंको को हराया है. पोरोशेंको को महज 24 फीसद वोट ही मिले. वोलोदिमीर जेलेंस्की टीवी सीरीज ‘सव्रेंट ऑफ पीपुल’ में राष्ट्रपति का अभिनय कर चुके हैं.

युक्रेन: एक दृष्टि
युक्रेन पूर्वी यूरोप में स्थित एक देश है. इसकी सीमा पूर्व में रूस, उत्तर में बेलारूस, पोलैंड, स्लोवाकिया, पश्चिम में हंगरी, दक्षिण-पश्चिम में रोमानिया और माल्दोवा और दक्षिण में काला सागर और अजोव सागर से मिलती है. युक्रेन की राजधानी कीव है. युक्रेन 1922 में सोवियत संघ के संस्थापक सदस्यों में से एक बना. सोवियत संघ के विघटन के बाद युक्रेन फिर से स्वतंत्र देश बना. युक्रेन का क्षेत्रफल 603,628 वर्ग किलोमीटर और जनसंख्या 4.3 करोड है.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 27, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-27 जून 2026

June 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जून 2026

June 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 जून 2026

June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top