EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

अकिहितो अपनी मर्जी से गद्दी छोड़ने वाले जापान के पहले सम्राट बने

जापान के सम्राट अकिहितो ने अपनी मर्जी से गद्दी छोड़ी

जापान के सम्राट अकिहितो ने 30 अप्रैल को अपने पद को त्याग दिया. अकिहितो पिछले तीन दशक से सम्राट के पद पर बने हुए थे. जापान के शाही घराने में पिछले 200 वर्षों में यह पहला अवसर हैं, जब सम्राट अपनी मर्जी से गद्दी छोड़ी हैं. वर्ष 2017 में जापान की संसद ने इस संबंध में एक कानून बनाकर उन्हें गद्दी छोड़ने की अनुमति दी थी.

सम्राट अकिहितो जापान के 125वें सम्राट थे

85 वर्षीय सम्राट अकिहितो ने अपनी बढ़ती उम्र और गिरती सेहत के कारण राज-गद्दी छोड़ने की बात कही. अकिहितो जापान के 125वें सम्राट थे. सम्राट के रूप में उनका कार्यकाल 7 जनवरी, 1989 से 30 अप्रैल, 2019 तक रहा. उन्होंने अपने पिता हिरोहितो (शोवा) के निधन के बाद सम्राट का पद संभाला था.

अकिहितो के बेटे युवराज नारोहितो 126वें सम्राट बने

सम्राट अकिहितो के गद्दी छोड़ने के बाद उनके 59 वर्षीय बेटे युवराज नारोहितो को 1 मई को औपचारिक रूप से वारिस घोषित किया गया. सम्राट अकिहितो ने ‘क्राइसैंथिमम थ्रोन’ (राजगद्दी) अपने बेटे नारोहितो को सौंप दी.

नारोहितो के भाई राजकुमार फ़ुमिहितो होंगे अगले वारिस

नारोहितो को सिर्फ़ एक बेटी है जिनका नाम प्रिंसेज़ आइको है और वो 18 साल की हैं. लेकिन जापान के मौजूदा क़ानून के तहत महिलाओं को राजगद्दी नहीं मिलती है इसलिए वो जापान की अगली वारिस नहीं हैं. इसलिए नए सम्राट नारोहितो के भाई राजकुमार फ़ुमिहितो अगले वारिस हैं.

‘हेइसेइ’ काल समापन और ‘रेइवा’ काल का आरम्भ

जापान में जब कोई राजा अपनी गद्दी छोड़ते हैं तो एक युग का अंत हो जाता है और नए राजा के बनने के साथ ही एक नया युग शुरू होता है. अकिहितो के पदत्याग के साथ ही ‘हेइसेइ’ काल का भी समापन हो गया. इस काल का आरम्भ 8 जनवरी, 1989 को हुआ था. अब उनके साथ पर उनके पुत्र नारोहितो नए सम्राट बने हैं. नारोहितो के पदग्रहण के बाद ‘रेइवा’ नामक नए काल का आरम्भ हुआ है. नारुहितो जापान के 126वें सम्राट हैं.

जापान के राजा के पास कोई राजनीतिक शक्ति नहीं

जापान में यूं तो राजा के पास कोई राजनीतिक शक्ति नहीं होती, लेकिन उन्‍हें राष्ट्रीय प्रतीक के तौर पर बेहद सम्मान से देखा जाता है. जापान के सम्राट को भगवान समझा जाता था लेकिन अकिहितो के पिता सम्राट हिरोहितो ने दूसरे विश्व युद्ध में जापान की हार के बाद सार्वजनिक तौर पर कहा था कि उनके पास कोई दैवी शक्ति नहीं है.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
August 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 अगस्त 2026

August 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 अगस्त 2026

August 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 अगस्त 2026

July 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-31 जुलाई 2026

July 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 जुलाई 2026

July 25, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 जुलाई 2026

July 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जुलाई 2026

  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top