EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

पाकिस्तान ने POK स्थित शारदा पीठ गलियारे की स्थापना के प्रस्ताव को मंजूरी दी

पाकिस्तान ने शारदा पीठ गलियारे के प्रस्ताव को मंजूरी दी

पाकिस्तान ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) स्थित हिन्दू मंदिर एवं सांस्कृतिक स्थल शारदा पीठ गलियारे की स्थापना के एक प्रस्ताव को 25 मार्च को मंजूरी दी.

इससे अब भारत से हिन्दू तीर्थयात्रियों को इस मंदिर में दर्शन का मौका मिल पाएगा. शारदा पीठ गलियारा के खुल जाने से करतारपुर गलियारे के बाद दूसरा धार्मिक मार्ग होगा जो दोनों पड़ोसी देशों को जोड़ने का काम करेगा.

शारदा पीठ: एक दृष्टि

  • अशोक के साम्राज्य में 237 ईस्वी पूर्व स्थापित प्राचीन शारदा पीठ करीब 5,000 साल पुराना एक परित्यक्त मंदिर है.
  • विद्या की अधिष्ठात्री हिन्दू देवी को समर्पित यह मंदिर अध्ययन का एक प्राचीन केंद्र था.
  • शारदा पीठ भारतीय उप-महाद्वीप में सर्वश्रेष्ठ मंदिर विविद्यालयों में से एक हुआ करता था.
  • यह कश्मीरी पंडितों के लिए तीन प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक हैं. अन्य दो अनंतनाग में मार्तंड सूर्य मंदिर और अमरनाथ मंदिर हैं.
  • कश्मीरी पंडित संगठन लंबे समय से शारदा पीठ गलियारे को खोलने की मांग कर रहे हैं.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 27, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-27 जून 2026

June 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जून 2026

June 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 जून 2026

June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top