EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

अमेरिका ने भारत को मिले सामान्य तरजीही प्रणाली दर्जे को खत्म किया

अमेरिका ने 5 जून से भारत को मिले GSP को खत्म किया

अमेरिका ने 5 जून से भारत को मिले सामान्य तरजीही प्रणाली (GSP) दर्जे को खत्म करने की घोषणा की है. अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने 1 जून को वाइट हाउस में इसकी घोषणा की.

क्या है GSP दर्जा? 
GSP जनरलाइज्ड सिस्टम ऑफ प्रेफरेंसेज (Generalized System of Preferences) का संक्षिप्त रूप है. अमेरिका ने इसकी शुरुआत 1976 में विकासशील देशों में आर्थिक वृद्धि बढ़ाने के लिए की थी. GSP का उद्देश्य विकासशील देशों को अपने निर्यात को बढ़ाने में मदद करना है ताकि उनकी अर्थव्यवस्था बढ़ सके और गरीबी घटाने में मदद मिल सके.

भारत पर क्या होगा असर? 
GSP के तहत केमिकल्स और इंजिनियरिंग जैसे सेक्टरों के करीब 1900 भारतीय प्रॉडक्ट्स को अमेरिकी बाजार में बिना किसी शुल्क के पहुंच हासिल है. भारत GSP के तहत 5.6 अरब डॉलर (करीब 39,645 करोड़ रुपये) मूल्य के सामानों का अमेरिका को निर्यात करता है. कोई शुल्क नहीं लगाने के कारण भारत को इस पर सालाना 19 करोड़ डॉलर (करीब 1,345 करोड़ रुपये) का बचत होता है.

भारत अमेरिका के साथ ट्रेड सरप्लस वाला 11वां सबसे बड़ा देश
भारत अमेरिका के साथ ट्रेड सरप्लस वाला 11वां सबसे बड़ा देश है यानी भारत का अमेरिका को निर्यात वहां से आयात से ज्यादा है. 2017-18 में भारत का अमेरिका के प्रति सालाना ट्रेड सरप्लस 21 अरब डॉलर (करीब 1,48,667 करोड़ रुपये) था.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 27, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-27 जून 2026

June 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जून 2026

June 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 जून 2026

June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top