Tag Archive for: beauty contest

भारतीय मूल की भाषा मुखर्जी ने मिस इंग्लैंड का खिताब जीता

ब्रिटेन में डर्बी की रहने वाली भारतीय मूल की भाषा मुखर्जी ने 1 अगस्त को मिस इंग्लैंड (Miss England) का खिताब जीता. अब भाषा इंग्लैंड की ओर से मिस वर्ल्ड स्पर्धा में हिस्सा लेंगी. मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता 2019 का आयोजन लन्दन में 14 दिसम्बर 2019 को किया जायेगा. भाषा मुखर्जी का जन्म भारत में हुआ था, बाद में उनका परिवार इंग्लैंड चला गया था.

विदिशा बालियान ने ‘मिस डेफ वर्ल्ड 2019’ का खिताब जीता

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर की रहने वाली विदिशा बालियान ने ‘मिस डेफ वर्ल्ड 2019’ का खिताब जीता है. विदिशा बाधिर हैं और वह यह खिताब जीतने वाली पहली भीरतीय हैं. इस प्रतियोगिता में दूसरा स्थान दक्षिण अफ्रीका की एक महिला ने हासिल की. यह प्रतियोगिता दक्षिण अफ्रीका के बोमबेला में आयोजित किया गया था. इस प्रतियोगिता में पूरे विश्व से बधिर उम्मीदवार भाग लेते हैं.