EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

सूडान में सेना ने तख़्तापलट कर देश का शासन अपने कब्जे में लिया

अफ़्रीकी देश सूडान में तख़्तापलट

अफ़्रीकी देश सूडान की सेना ने 11 अप्रैल को मौजूदा राष्ट्रपति उमर अल-बशीर को गिरफ्तार कर देश का शासन अपने कब्जे में लिया है. यहाँ कई दिनों से सरकार विरोधी प्रदर्शन चल रहे थे.

रक्षामंत्री अवाद इब्न औफ़ की अगुवाई में तख़्तापलट

सूडान में यह तख़्तापलट रक्षा-मंत्री अवाद इब्न औफ़ की अगुवाई में हुआ. अवाद सूडान मिलिट्री काउंसिल के प्रमुख भी थे. उन्होंने लेफ़्टिनेंट जनरल अब्दुर्रहमान बुरहान को अपने उत्तराधिकारी के रूप में नामित किया है. अवाद का यह फ़ैसला ऐसे वक़्त में आया है जब तख़्तापलट और राष्ट्रपति उमर अल बशीर के अपने पद से इस्तीफ़ा देने के बाद भी लोगों ने प्रदर्शन करना बंद नहीं किया. सूडान के लोगों का कहना है कि उन्हें यह तख़्तापलट मंज़ूर नहीं है क्योंकि इसकी अगुवाई करने वाले नेता बशीर के क़रीबी हैं. इब्न औफ़ ने कहा है कि, बशीर की जगह अंतरिम सैन्य परिषद दो साल के लिए शासन करेगी. उन्होंने सूडान के 2005 के संविधान को भी निलंबित करने की घोषणा की है.

जनरल अब्दुर्रहमान बुरहान नए सैन्य नेता बने

सूडान के दूसरे नए सैन्य नेता लेफ़्टिनेंट जनरल अब्दुर्रहमान बुरहान ने अपदस्थ राष्ट्रपति उमर अल-बशीर के शासन को उखाड़ फेंकने और प्रदर्शनकारियों को रिहा करने का संकल्‍प व्‍यक्‍त किया है. देश की नई सत्तारूढ़ सैन्य परिषद का नेतृत्व करने की शपथ लेने के एक दिन बाद, जनरल बुरहान ने खार्तूम में कानून के अनुसार राज्य संस्थानों के पुनर्गठन की घोषणा की.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 27, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-27 जून 2026

June 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जून 2026

June 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 जून 2026

June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top