EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

सरकार ने किसानों के लिए एक अलग पेंशन योजना को मंजूरी दी

किसानों के लिए एक अलग पेंशन योजना

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हाल ही में हुई केन्द्रीय मंत्रिमंडल की पहली बैठक में ‘प्रधानमंत्री-किसान पेंशन योजना’ नाम से किसानों के लिए एक अलग पेंशन योजना को मंजूरी दी. कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से यथाशीघ्र इस पेंशन योजना को लागू करने को कहा है.

प्रधानमंत्री-किसान पेंशन योजना: एक दृष्टि

  • किसान पेंशन योजना के तहत पहले तीन साल में पांच करोड़ लाभार्थियों को इस योजना के दायरे में लाया जायेगा. इससे सरकारी खजाने पर 10,774.5 करोड़ सालाना बोझ पड़ेगा.
  • इस योजना में 18 से 40 वर्ष की आयु के बीच के किसानों का पंजीकरण किया जायेगा. इस योजना के तहत लाभार्थी की योजना से जुड़ने के समय औसत उम्र 29 साल है तो उसे औसत 100 रुपए महीने का योगदान देना होगा.
  • अगर लाभार्थी की उम्र 29 से कम है तो उसे योगदान 100 रुपए महीने से कुछ कम, वहीं 29 से अधिक उम्र होने पर उन्हें 100 रुपए महीने से कुछ ज्यादा योगदान देना होगा. इस योजना के तहत केंद्र सरकार पेंशन कोष में किसान के अंशदान के बाराबर ही अपनी तरफ से योगदान करेगी.
  • योजना को चुनने वाले किसानों को 60 साल की आयु पूरा होने पर 3,000 रुपए मासिक पेंशन मिलेगा. इस कोष का प्रबंधन LIC करेगी.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
August 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 अगस्त 2026

August 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 अगस्त 2026

August 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 अगस्त 2026

August 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 अगस्त 2026

July 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-31 जुलाई 2026

July 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 जुलाई 2026

July 25, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 जुलाई 2026

  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top