EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

6 पर्यावरण कार्यकर्ताओं को गोल्ड-मैन पर्यावरण पुरस्कार से सम्मानित किया गया

गोल्ड-मैन पर्यावरण पुरस्कार 2019

विश्व के 6 पर्यावरण कार्यकर्ताओं को हाल ही में गोल्डमैन पर्यावरणीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया. ये पुरस्कार विजेता इस प्रकार हैं:

  1. अल्फ्रेड ब्राउनेल (Alfred Brownell)
  2. लिंडा गार्सिया (Linda Garcia)
  3. एना कोलोविक लेसोस्का (Ana Colovic Lesoska)
  4. बयरजर्गल अग्वांतसेरें (Bayarjargal Agvaantseren)
  5. जैकलीन इवांस (Jacqueline Evans)
  6. अल्बर्टो करामिल (Alberto Curamil)

उल्लेखनीय है कि लाइबेरिया के पर्यावरण कार्यकर्त्ता और वकील, अल्फ्रेड ब्राउनेल (Alfred Brownell) ने एक कंपनी को उष्णकटिबंधीय वर्षा वनों को ताड़ के बागानों में बदलने से रोका था.

गोल्डमैन पर्यावरण पुरस्कार: एक दृष्टि

  • गोल्डमैन पर्यावरण पुरस्कार, सैनफ्रांसिस्को के गोल्डमैन पर्यावरण फाउंडेशन द्वारा हर वर्ष ज़मीनी स्तर पर काम करने वाले पर्यावरण कार्यकर्त्ताओं को दिया जाता है. इस पुरस्कार को ‘ग्रीन नोबेल पुरस्कार’ नाम से भी जाना जाता है.
  • यह पुरस्कार दुनिया के छह मानव सभ्यता वाले इलाकों – अफ्रीका, एशिया, यूरोप, द्वीप एवं द्विपीय देश, उत्तरी अमेरिका और दक्षिणी एवं मध्य अमेरिका – में पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों को दिया जाता है.
  • यह पुरस्कार रोडा और रिचर्ड गोल्डमैन द्वारा शुरू किया गया था. पहला गोल्डमैन पर्यावरण पुरस्कार पृथ्वी दिवस के दिन 1990 में दिया गया. वर्ष 2019 गोल्डमैन पर्यावरण पुरस्कार का 30वाँ वर्ष है.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 27, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-27 जून 2026

June 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जून 2026

June 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 जून 2026

June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top