जर्मन गणितज्ञ गर्ड फाल्टिंग्स को एबेल पुरस्कार 2026 प्रदान किया गया
नॉर्वेजियन एकेडमी ऑफ साइंस एंड लेटर्स ने एबेल पुरस्कार (Abel Prize) 2026 की घोषणा हाल ही में की थी. यह प्रतिष्ठित सम्मान 26 मई 2026 को ओस्लो (नॉर्वे) में आयोजित समारोह में नॉर्वे के शाही परिवार द्वारा प्रदान किया गया.
पुरस्कार विजेता: गर्ड फाल्टिंग्स
- इस वर्ष यह पुरस्कार प्रसिद्ध जर्मन गणितज्ञ गर्ड फाल्टिंग्स (Gerd Faltings) को प्रदान किया गया है. फाल्टिंग्स एबेल पुरस्कार जीतने वाले पहले जर्मन नागरिक बन गए हैं.
- गर्ड फाल्टिंग्स वर्तमान में जर्मनी के बॉन स्थित ‘मैक्स प्लैंक इंस्टीट्यूट फॉर मैथमेटिक्स’ में एमेरिटस डायरेक्टर (Emeritus Director) हैं और बॉन विश्वविद्यालय से भी जुड़े हुए हैं.
- उन्हें अपने 1986 में गणित का दूसरा सबसे बड़ा सम्मान ‘फील्ड्स मेडल’ (Fields Medal) भी मिल चुका है. एबेल और फील्ड्स मेडल, दोनों जीतने वाले वह दुनिया के गिने-चुने महान गणितज्ञों में से एक हैं.
- गर्ड फाल्टिंग्स को यह सम्मान अंकगणितीय ज्यामिति के क्षेत्र में उनके अभूतपूर्व योगदान और मॉर्डेल तथा लैंग (Mordell and Lang) के लंबित डायोफैंटाइन अनुमानों (Diophantine conjectures) को हल करने के लिए दिया गया है.
- 1983 में उन्होंने मॉर्डेल (Mordell) की लगभग 60 साल पुरानी उस जटिल गणितीय पहेली को सुलझाया था, जिसने दुनिया भर के विशेषज्ञों को हैरान कर दिया था.
एबेल पुरस्कार क्या है?
- एबेल पुरस्कार गणित के क्षेत्र का सर्वोच्च सम्मान है. इसे ‘गणित के नोबेल पुरस्कार’ के समकक्ष माना जाता है.
- इसकी शुरुआत 2003 में नॉर्वे सरकार द्वारा प्रसिद्ध नॉर्वेजियन गणितज्ञ ‘नील्स हेनरिक एबेल’ (Niels Henrik Abel) के सम्मान में की गई थी.
- 2007 में भारतीय मूल के एसआर श्रीनिवास वर्धन को भी यह सम्मान मिल चुका है.
