राष्ट्रपति ने वर्ष 2020 के राष्ट्रीय खेल पुरस्कार प्रदान किए: पुरस्कार पाने वालों की सूची
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 29 अगस्त को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए राष्ट्रीय खेल पुरस्कार (National Sports Awards) 2020 से सम्मानित किये. उन्होंने राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार, अर्जुन पुरस्कार, द्रोणाचार्य पुरस्कार, ध्यानचंद पुरस्कार, तेनजिंग नोरगे राष्ट्रीय साहसिक कार्य पुरस्कार और राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किये।
इन पुरस्कारों की घोषणा खेल मंत्रालय की 12 सदस्यीय चयन समिति ने की थी. समिति में पूर्व क्रिकेटर वीरेंदर सहवाग और पूर्व हॉकी कप्तान सरदार सिंह भी शामिल थे. समिति ने इस वर्ष 5 खिलाड़ियों को राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार और 29 खिलाड़ियों की अर्जुन पुरस्कार देने की सिफारिश की थी. इन पुरस्कारों के लिए 1 जनवरी 2016 से 31 दिसंबर 2019 की उपलब्धियों पर विचार किया गया था.
राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार
राष्ट्रपति ने इस वर्ष क्रिकेटर रोहित शर्मा, पहलवान विनेश फोगाट, महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल, टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा और पैरा ऐथलीट मरियप्पन थंगवेलु को राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया.
राजीव गान्धी खेल रत्न पुरस्कार देश का सबसे बड़ा खेल सम्मान है. इस पुरस्कार की शुरुआत 1991–92 में हुई थी. इस पुरस्कार के विजेता को ₹7.5 लाख रुपये पुरस्कार राशि के रूप में मिलते हैं.
राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार प्राप्तकर्ता
- रोहित शर्मा: रोहित को उनकी शानदार बल्लेबाजी के कारण इस पुरस्कार के लिए चुना गया है. 33 वर्षीय रोहित खेल रत्न पाने वाले केवल चौथे क्रिकेटर हैं. उनसे पहले सचिन तेंडुलकर, महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली को यह सम्मान दिया जा चुका है. तेंडुलकर पहले भारतीय क्रिकेटर थे जिन्हें 1998 में खेल रत्न पुरस्कार दिया गया था. धोनी को 2007 और कोहली को 2018 में भारोत्तोलक मीराबाई चानू के साथ यह पुरस्कार मिला था.
- विनेश फोगाट: विनेश को 2018 में राष्ट्रमंडल खेलों और एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक और 2019 में एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने के लिए यह पुरस्कार दिया गया.
- मरियप्पन थंगवेलु: मरियप्पन थंगवेलु को 2016 रियो ओलिंपिक खेलों में T42 ऊंची कूद में स्वर्ण पदक जीतने के लिए पुरस्कार दिया गया है.
- मनिका बत्रा: टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका के नाम की सिफारिश 2018 में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए की गई है. उन्होंने उस वर्ष राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण और एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीता था.
- रानी रामपाल: रानी रामपाल तीसरी महिला और पहली महिला हॉकी खिलाड़ी हैं जिनके नाम की सिफारिश इस सम्मान के लिए चुना गया है. रानी से पहले धनराज पिल्लै (2000) और सरदार सिंह (2017) को खेल रत्न पुरस्कार मिला था. रानी की अगुवाई में भारतीय टीम ने महिला एशियाई कप 2017 में ऐतिहासिक जीत दर्ज की तथा 2018 में एशियाई खेलों में रजत पदक जीता.
| खिलाड़ी | खेल |
| रोहित शर्मा | क्रिकेट |
| मरियप्पन थंगावेलु | पैरा एथलीट |
| मनिका बत्रा | टेबल टेनिस |
| विनेश फोगाट | कुश्ती |
| रानी रामपाल | हॉकी |
अर्जुन पुरस्कार
अर्जुन पुरस्कार के लिए चार साल तक लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को चुना जाता है. इस पुरस्कार का प्रारम्भ 1961 में हुआ था. अर्जुन पुरस्कार विजेता को लघु-प्रतिमाएं, प्रमाण पत्र और पांच लाख रुपए का नकद पुरस्कार दिया जाता है.
| खिलाड़ी | खेल |
| इशांत शर्मा | क्रिकेट |
| दीप्ति शर्मा | क्रिकेट |
| अतानु दास | तीरंदाजी |
| शिवा केशवन | लूज |
| दुती चंद | एथलेटिक्स |
| सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी | बैडमिंटन |
| चिराग शेट्टी | बैडमिंटन |
| विशेष भृगुवंशी | बास्केटबाॅल |
| मनीष कौशिक | बॉक्सिंग |
| लवलीना | बॉक्सिंग |
| अजय आनंत सावंत | घुड़सवारी |
| संदेश झींगन | फुटबॉल |
| अदिति अशोक | गोल्फ |
| आकाशदीप सिंह | हॉकी |
| दीपिका कुमारी | हॉकी |
| दीपक हुड्डा | कबड्डी |
| काले सारिका | खो-खो |
| दत्तू भोकनाल | रोइंग |
| मनु भाकर | शूटिंग |
| सौरभ चौधरी | शूटिंग |
| मधुरिका पाटकर | टेबल टेनिस |
| दिविज शरण | टेनिस |
| दिव्या काकरान | कुश्ती |
| राहुल अवारे | कुश्ती |
| सुयश जाधव | पैरा तैराकी |
| संदीप | पैरा एथलेटिक्स |
| मनीष नरवाल | पैरा शूटिंग |
ध्यानचंद पुरस्कार
लंबे वक़्त तक खेल के क्षेत्र में काम करने वाले खिलाड़ियों को ध्यानचंद पुरस्कार दिया जाता है. ध्यानचंद पुरस्कार विजेता को भी लघु-प्रतिमाएं, प्रमाण पत्र और पांच लाख रुपए का नकद पुरस्कार दिया जाता है.
| नाम | खेल |
| कुलदीप सिंह भुल्लर | एथलेटिक्स |
| जिंसी फिलिप्स | एथलेटिक्स |
| प्रदीप गंधे | बैडमिंटन |
| तृप्ति मुरगुंडे | बैडमिंटन |
| एन उषा | मुक्केबाजी |
| लक्खा सिंह | मुक्केबाजी |
| सुखविंदर सिंह संधू | फुटबॉल |
| अजीत सिंह | हॉकी |
| मनप्रीत सिंह | कबड्डी |
| जे रंजीत कुमार | पैरा एथलीट |
| सत्यप्रकाश तिवारी | पैरा बैडमिंटन |
| मंजीत सिंह | रोइंग |
| सचिन नाग | तैराकी |
| नंदन पाल | टेनिस |
| नेत्रपाल हुड्डा | कुश्ती |
द्रोणाचार्य पुरस्कार
द्रोणाचार्य पुरस्कार उन प्रशिक्षक (कोच) को दिया जाता है जिन्होंने अन्तर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं में मेडल जीतने वाले खिलाड़ी दिए जाते हैं. इस पुरस्कार का प्रारम्भ 1985 में हुआ था. द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता को पांच लाख रुपए का नकद, लघु-प्रतिमाएं और प्रमाण पत्र दिया जाता है.
नियमित श्रेणी
| नाम | खेल |
| जूड फेलिक्स | हॉकी |
| योगेश मालवीय | मलखंब |
| जसपाल राणा | निशानेबाजी |
| कुलदीप कुमार हंडू | वुशु |
| गौरव खन्ना | पैरा बैडमिंटन |
जीवन-पर्यन्त श्रेणी
| नाम | खेल |
| धर्मेंद्र तिवारी | तीरंदाजी |
| पुरुषोत्तम राय | एथलेटिक्स |
| शिव सिंह | बॉक्सिंग |
| रोमेश पठानिया | हॉकी |
| कृष्ण कुमार हुड्डा | कबड्डी |
| विजय भालचंद्र मुनिश्वर | पैरा लिफ्टर |
| नरेश कुमार | टेनिस |
| ओमप्रकाश दहिया | कुश्ती |
