EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

16 मई: सिक्किम स्थापना दिवस से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी

सिक्किम स्थापना दिवस

प्रत्येक वर्ष 16 मई को सिक्किम स्थापना दिवस (Sikkim Establishment Day) मनाया जाता है. सिक्किम 1975 में इसी दिन भारतीय गणराज्य का 22वां राज्य बना था.

संवैधानिक तथ्य
भारतीय गणराज्य में 22वें राज्य के तौर पर सिक्किम को 35वें संविधान संशोधन से सह-राज्य के रूप में भारत का भाग बनाया गया था. सिक्किम को पूर्ण राज्य का दर्जा 36वें संविधान संशोधन से दिया गया.

सिक्किम का संक्षिप्त इतिहास

  • सिक्किम में राजशाही की स्थापना वर्ष 1642 में हुई थी. यहां पर चोग्याल वंश का शासन था. इसके बाद 1890 में ब्रिटिश इंडिया के अंतर्गत सिक्किम को ‘प्रोटेक्टोरेट स्टेट’ बनाया गया.
  • भारत की स्वतंत्रता के समय वर्ष 1947 में सिक्किम की भारत के साथ संधि हुई, जिसके अंतर्गत सिक्किम की रक्षा, संचार और विदेश मामले भारत की ओर से देखा जाना तय हुआ.
  • 1975 में हुए जनमत संग्रह के बाद इस राज्य का विलय भारत में हुआ और 16 मई 1975 को भारतीय गणराज्य का 22वां राज्य बना था.

सिक्किम: मुख्य तथ्य

  • अंगूठे के आकार का यह राज्य पश्चिम में नेपाल, उत्तर और पूर्व में चीनी तिब्बत क्षेत्र और दक्षिण-पूर्व में भूटान से घिरा हुआ है. भारत का पश्चिम बंगाल राज्य इसके दक्षिण में है.
  • अंग्रेज़ी, नेपाली, लेप्चा, भूटिया, लिंबू तथा हिन्दी इसकी आधिकारिक भाषाएँ हैं, परन्तु शासकीय कार्य में अंग्रेज़ी का ही प्रयोग होता है.
  • हिन्दू धर्म और वज्रयान बौद्ध धर्म यहाँ के प्रमुख धर्म है.
  • सिक्किम की राजधानी और सबसे बड़ा शहर ‘गंगटोक’ है.
  • जनसंख्या के मामले में भारत का सबसे छोटा राज्य और क्षेत्रफल के मामले में गोआ के पश्चात दूसरा सबसे छोटा राज्य है.
  • इसका क्षेत्रफल 7,096 वर्ग किलोमीटर है.
  • सिक्किम भारत का पहला ऑर्गेनिक राज्य है.
  • काजी लेंडुप दोरजी भारतीय गणराज्य में शामिल हुए इस राज्य के पहले मुख्यमंत्री थे.
  • चीन के साथ भारत का सबसे पहला खुला जमीनी रास्ता ‘नाथू ला दर्रा’ सिक्किम में ही है.
  • सिक्किम में विश्व की तीसरी सबसे ऊंची चोटी कंचनजंगा भी है.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 27, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-27 जून 2026

June 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जून 2026

June 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 जून 2026

June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top