डेली कर्रेंट अफेयर्स
1-3 मई 2026

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

10वां राष्ट्रीय नवाचार और समावेशिता शिखर सम्मेलन

10वें राष्ट्रीय नवाचार और समावेशिता शिखर सम्मेलन का आयोजन 30 अप्रैल से 1 मई 2026 तक चंडीगढ़ में किया गया था. इस महत्वपूर्ण स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन का आयोजन का उद्घाटन केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जेपी नड्डा ने किया था. सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा वितरण और तकनीकी डोमेन (जैसे आयुष्मान भारत और आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन) में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा अपनाई गई सर्वोत्तम प्रथाओं और डिजिटल स्वास्थ्य नवाचारों को मान्यता देना था.

ISRO और रोस्कोस्मोस के बीच सेमी-क्रायोजेनिक इंजन पर वार्ता

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) और रूस की अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कोस्मोस (Roscosmos) के बीच मॉस्को में सेमी-क्रायोजेनिक इंजनों की डिलीवरी को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई है. इन इंजनों का मसौदा अनुबंध वर्तमान में अनुमोदन की अंतिम प्रक्रिया में है. भारत के भविष्य के भारी उपग्रह प्रक्षेपण यानों की पेलोड क्षमता को काफी हद तक बढ़ाने के लिए यह सेमी-क्रायोजेनिक तकनीक अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है.

3 मई – विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस

प्रत्येक वर्ष 3 मई को विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है. लोकतंत्र में स्वतंत्र और बहुलवादी मीडिया के महत्व को उजागर करने के लिए संयुक्त राष्ट्र द्वारा यह दिवस मनाया जाता है. इस वर्ष की आधिकारिक थीम ‘Shaping a Future of Peace’ (शांति के भविष्य को आकार देना) रखी गई है, जो संघर्ष समाधान और लोकतांत्रिक स्थिरता में पत्रकारिता की भूमिका पर केंद्रित है. ‘रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर्स’ (RSF) द्वारा इसी अवसर पर जारी नवीनतम ‘विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक 2026’ में भारत इस वर्ष 157वें स्थान पर है.

1 मई – अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस, महाराष्ट्र और गुजरात स्थापना दिवस

प्रत्येक वर्ष 1 मई 2026 को पूरी दुनिया में ‘मई दिवस’ या मजदूर दिवस मनाया जाता है. इसी दिन 1960 में ‘बॉम्बे पुनर्गठन अधिनियम’ के तहत दो नए राज्यों का निर्माण हुआ था, इसलिए 1 मई को महाराष्ट्र दिवस और गुजरात दिवस भी मनाया जाता है. (ध्यान दें: इस वर्ष 1 मई 2026 को ‘बुद्ध पूर्णिमा’ का भी राष्ट्रीय अवकाश था).