भारत का पहला ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ छत्तीसगढ़ में आयोजन किया गया

छत्तीसगढ़ में 25 मार्च से 3 अप्रैल 2026 तक ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ (Khelo India Tribal Games – KITG) 2026 आयोजन किया गया था.

मुख्य बिन्दु

  • यह भारत का पहला ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ था जो मुख्य रूप से रायपुर, जगदलपुर और सरगुजा में आयोजित किए गए थे.
  • यह विशेष रूप से भारत के जनजातीय (Tribal) एथलीटों को एक राष्ट्रीय मंच प्रदान करने के लिए आयोजित किया गया पहला बहु-खेल आयोजन था. इस आयोजन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ इस प्रकार हैं:
  • इसका उद्घाटन 25 मार्च को रायपुर में केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने किया था. 3 अप्रैल को समापन समारोह में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु शामिल हुए थे.
  • आधिकारिक शुभंकर: इस खेल का आधिकारिक शुभंकर ‘मोर वीर’ (Mor Veer) था, जो भारत के 700 से अधिक जनजातीय समुदायों के साहस, गौरव और वीरता का प्रतीक है.
  • इसमें कुल 9 खेलों को शामिल किया गया था. तीरंदाजी, एथलेटिक्स, फुटबॉल, हॉकी, कुश्ती, तैराकी भारोत्तोलन, मल्लखंब और कबड्डी.
  • इन खेलों का मुख्य उद्देश्य जनजातीय बहुल क्षेत्रों (जैसे बस्तर, सरगुजा और दंडकारण्य बेल्ट) में छिपी खेल प्रतिभाओं की पहचान करना, उन्हें निखारना और मुख्यधारा के ‘राष्ट्रीय खेल पारिस्थितिकी तंत्र’ से जोड़ना है.
  • पदक तालिका में कर्नाटक 23 स्वर्ण के साथ शीर्ष स्थान पर रहा. ओडिशा दूसरे और झारखंड तीसरे स्थान पर रहा. मेजबान छत्तीसगढ़ ने 3 स्वर्ण, 10 रजत और 6 कांस्य सहित कुल 19 पदक जीते.