डेली कर्रेंट अफेयर्स
19-21 अप्रैल 2026

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

लद्दाख में 5 नए जिलों की आधिकारिक अधिसूचना

केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के उपराज्यपाल ने आधिकारिक तौर पर केंद्र शासित प्रदेश में 5 नए जिलों के निर्माण की अंतिम अधिसूचना जारी की है. इसके साथ ही लद्दाख में अब जिलों की कुल संख्या 2 (लेह और कारगिल) से बढ़कर 7 हो गई है.

नीति आयोग का ‘DPI@2047’ रोडमैप

नीति आयोग ने देश के डिजिटल विकास के लिए ‘DPI@2047 for Viksit Bharat’ (विकसित भारत के लिए डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर) नाम से एक नया विजन डॉक्यूमेंट और रोडमैप जारी किया है.  यह दस्तावेज़ इस बात पर केंद्रित है कि भारत 2047 तक समावेशी और गैर-रेखीय (Non-linear) सामाजिक-आर्थिक विकास हासिल करने के लिए अपने डिजिटल ढांचे का उपयोग कैसे करेगा.

भारत-न्यूजीलैंड FTA पर हस्ताक्षर

भारत और न्यूजीलैंड ने एक ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौते (India–New Zealand Free Trade Agreement) पर हस्ताक्षर किए हैं. यह समझौता भारत के वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल और भारत की यात्रा पर आए न्यूजीलैंड के व्यापार मंत्री टॉड मैकले द्वारा हस्ताक्षरित किए गए हैं.

जॉर्डन अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन में शामिल हुआ

मध्य-पूर्व के देश जॉर्डन ने आधिकारिक तौर पर भारत के नेतृत्व वाले ‘अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन’ (ISA) और ‘आपदा प्रतिरोधी बुनियादी ढांचे के लिए गठबंधन’ (CDRI) की सदस्यता ग्रहण कर ली है, जो स्वच्छ ऊर्जा में भारत की कूटनीतिक जीत है.

SIPRI की नई सैन्य खर्च रिपोर्ट

स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) द्वारा अप्रैल 2026 की नवीनतम फैक्ट शीट ‘Trends in World Military Expenditure’ जारी की गई है. इस रिपोर्ट के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, भारत अब वैश्विक सैन्य खर्च के मामले में दुनिया का 5वां सबसे बड़ा देश बन गया है.

नया बहुपक्षीय सैन्य अभ्यास ‘प्रगति’

भारतीय सेना ने हिंद महासागर क्षेत्र (IOR) में एक नया और बहुत बड़ा बहुपक्षीय सैन्य अभ्यास ‘प्रगति’ (Exercise PRAGATI) शुरू किया है. ‘PRAGATI’ का पूर्ण रूप “Partnership of Regional Armies for Growth and Transformation in the Indian Ocean” है. इसमें 11 देश शामिल हैं और यह भारत को समुद्री सुरक्षा के एक केंद्रीय स्तंभ के रूप में स्थापित करता है.

‘विक्रम-1’ (Vikram-1) रॉकेट की रवानगी

तेलंगाना के मुख्यमंत्री द्वारा हैदराबाद में ‘स्काईरूट एयरोस्पेस’ (Skyroot Aerospace) के परिसर से भारत के पहले निजी तौर पर निर्मित कक्षीय रॉकेट ‘विक्रम-1’ के उड़ान हार्डवेयर को श्रीहरिकोटा (SDSC) के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया.

19 अप्रैल – विश्व यकृत/लिवर दिवस

लिवर से जुड़ी बीमारियों के प्रति जागरूकता के लिए प्रत्येक वर्ष 19 अप्रैल को यह दिन मनाया जाता है. इस वर्ष वैश्विक स्तर पर इसकी थीम “Liver Health for All: Act Now” (सभी के लिए लिवर स्वास्थ्य: अभी कार्य करें) रखी गई है.

21 अप्रैल – राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस

प्रशासनिक अधिकारियों के समर्पण को मान्यता देने के लिए यह दिवस मनाया जाता है. 21 अप्रैल 1947 को स्वतंत्र भारत के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल ने दिल्ली के मेटकाफ हाउस में प्रशासनिक सेवा के परिवीक्षाधीनों को संबोधित किया था. इसी भाषण में उन्होंने सिविल सेवकों को भारत का ‘स्टील फ्रेम’ (Steel Frame of India) कहा था.