डेली कर्रेंट अफेयर्स
13-15 मार्च 2026

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

सिक्किम की फिल्म ‘शेप ऑफ मोमो’  का अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोहों में सफलता

सिक्किम की फिल्म ‘शेप ऑफ मोमो’ (Shape of Momo), इन दिनों अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोहों में लगातार सफलता हासिल कर रही है. इस फिल्म के निर्देशक त्रिबेनी राय हैं. सृजना थापा ने फिल्म में मुख्य अभिनेत्री की भूमिका निभाई है.

फिल्म की अंतरराष्ट्रीय सफलता

स्पिरिट ऑफ फायर: 16 मार्च 2026 को रूस में आयोजित ‘स्पिरिट ऑफ फायर’ (Spirit of Fire) अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में इस फिल्म ने दो बड़े पुरस्कार जीते:

  • सिल्वर ताइगा अवार्ड (Silver Taiga Award): यह पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय डेब्यू फिल्म के लिए दिया गया.
  • सोल ऑफ रशिया (Soul of Russia): यह विशेष पुरस्कार सांस्कृतिक और पारंपरिक मूल्यों को संरक्षित करने के लिए दिया गया.

बुसान अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (दक्षिण कोरिया): फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर 2025 में एशिया के सबसे बड़े फिल्म महोत्सव बुसान (BIFF) में हुआ, जहाँ इसने दो महत्वपूर्ण पुरस्कार जीते:

  • ताइपे फिल्म कमीशन अवार्ड (Taipei Film Commission Award)
  • सोंगवोन विजन अवार्ड (Songwon Vision Award)

कान्स फिल्म फेस्टिवल (फ्रांस): फिल्म के निर्माण के दौरान ही इसे कान्स के ‘HAF Goes to Cannes’ प्रोग्राम के लिए चुना गया था, जो किसी भी स्वतंत्र फिल्म के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है.

जाफना अंतरराष्ट्रीय सिनेमा महोत्सव (श्रीलंका) में इस फिल्म ने प्रतिष्ठित जूरी अवार्ड जीता.

यह फिल्म इटली के ‘C-Movie’ फेस्टिवल, स्कॉटलैंड के ‘ग्लासगो फिल्म फेस्टिवल’, स्वीडन के ‘गोटेबोर्ग फेस्टिवल’ (इमार बर्गमैन अवार्ड के लिए नामांकित) और नीदरलैंड के ‘सिनेमा एशिया’ जैसे महोत्सवों में भी प्रदर्शित हो चुकी है या होने वाली है.

इस फिल्म ने कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (KIFF) 2025 में सर्वश्रेष्ठ भारतीय भाषा की फिल्म के लिए ‘हीरालाल सेन मेमोरियल अवार्ड’ जीता.

फिल्म की कहानी

यह फिल्म बिश्नु नाम की एक युवा महिला की कहानी है, जो अपनी नौकरी छोड़कर सिक्किम के अपने गाँव वापस आती है. वहाँ वह अपनी व्यक्तिगत स्वतंत्रता और समाज की पारंपरिक अपेक्षाओं (जैसे ‘मोमो’ का सही आकार बनाना, जो एक आदर्श महिला का प्रतीक माना जाता है) के बीच के संघर्ष को दर्शाती है.

विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रां प्री 2026 नई दिल्ली में संपन्न हुआ

विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रां प्री 2026 (World Para Athletics Grand Prix) हाल ही में संपन्न हो गया. इसका आयोजन 11 से 13 मार्च 2026 तक नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में किया गया था. भारत ने लगातार दूसरी बार इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता की मेजबानी की.

यह ग्रां प्री 2026 के अंतरराष्ट्रीय सीजन का दूसरा चरण था. इससे पहले फरवरी में दुबई में हुए पहले चरण में भी भारत ने पदक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया था.

भारत का प्रदर्शन

  • इस टूर्नामेंट में भारत ने रिकॉर्ड 208 पदकों के साथ तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया. पैरा-एथलीटों ने 75 स्वर्ण, 69 रजत और 64 कांस्य पदक जीते. इस प्रतियोगिता में भारत के 219 एथलीटों ने हिस्सा लिया था.
  • पेरिस 2024 पैरालंपिक के चैंपियन सुमित ने पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया.
  • पैरालंपिक पदक विजेता प्रीति पाल ने महिलाओं की 200 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता. यह इस टूर्नामेंट में उनका दूसरा स्वर्ण था.
  • शैलेश कुमार ने पुरुषों की हाई जंप (T63) में स्वर्ण पदक हासिल किया.
  • कई स्पर्धाओं में तीनों मेडल (स्वर्ण, रजत, कांस्य) भारत के ही नाम रहे. उदाहरण के लिए, पुरुषों के शॉट पुट में शुभम जुयाल ने स्वर्ण जीता, जबकि भगत सिंह और प्रियांश कुमार ने रजत और कांस्य जीते.
  • इसी तरह 200 मीटर दौड़ में राकेश भाई भट्ट के नेतृत्व में भारत ने पोडियम स्वीप किया. इसके अलावा प्रवीण कुमार और मनोजकुमार सभापति ने भी अपने-अपने इवेंट्स में स्वर्ण जीते.

संक्षिप्त सामयिक घटनाचक्र

ईरान के साथ युद्ध अब तीसरे सप्ताह में पहुंचा

28 फरवरी से, अमरीका और इस्राएल ने ईरान पर एक बड़ा संयुक्त हमला शुरू किया था और ईरान की जवाबी कार्रवाई के साथ अब यह पूरे खाड़ी क्षेत्र में फैल गया है. फारस और ओमान की खाड़ी के बीच स्थित संकरे समुद्री परिवहन मार्ग, होर्मुज जलडमरूमध्य को ईरान द्वारा अवरुद्ध कर दिए जाने के बाद वैश्विक तेल और गैस की कीमतों में उछाल आया है.

होर्मुज़ को सुरक्षित रखने के लिए युद्धपोत भेजने का आग्रह

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने ईरान द्वारा होर्मुज़ जलडमरूमध्य को सुरक्षित रखने के लिए चीन, फ्रांस, जापान, दक्षिण कोरिया और ब्रिटेन सहित अन्य देशों से अपने युद्धपोत भेजने की अपील की है.

ईरानी तेल निर्यात केंद्र खर्ग द्वीप पर अमरीका का हमला

अमरीका ने ईरानी तेल निर्यात के महत्वपूर्ण केंद्र खर्ग द्वीप पर और हमला किया है. राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा कि अमरीकी हमलों से खर्ग द्वीप के अधिकांश हिस्से पूरी तरह से नष्ट हो गए हैं. ट्रंप ने तेल की बढ़ती कीमतों के बारे में आशंकाओं को भी आधारहीन बताया.

दुबई में ड्रोन हमला और भारत का रुख

ईरान समर्थित समूहों द्वारा खाड़ी देशों (GCC) पर हमले तेज कर दिए गए हैं. दुबई के अल बदा इलाके में एक ड्रोन गिरने की खबर सामने आई है. इस बीच संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भारत ने ईरान के इन हमलों की निंदा करने वाले एक प्रस्ताव का सह-प्रायोजन किया है.

खुदरा महंगाई दर (Retail Inflation)

सांख्यिकी मंत्रालय (MoSPI) द्वारा जारी नए आंकड़ों के अनुसार, फरवरी 2026 में भारत की खुदरा महंगाई दर जनवरी के 2.74% से थोड़ी बढ़कर 3.21% हो गई है.

रिलायंस का अमेरिका में बड़ा निवेश

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टेक्सास के ब्राउनसविले में एक नई विशाल रिफाइनरी बनाने की घोषणा की है. उन्होंने इस प्रोजेक्ट में ‘रिलायंस इंडस्ट्रीज’ (RIL) द्वारा किए जा रहे भारी निवेश के लिए भारत के निजी क्षेत्र की विशेष रूप से सराहना की है.