ग्लोबल इकोनॉमिक कोऑपरेशन 2026 मुंबई में आयोजित किया गया
ग्लोबल इकोनॉमिक कोऑपरेशन (Global Economic Cooperation) 2026 मुंबई में 17 से 19 फरवरी 2026 तक आयोजित किया गया था. यह एक उच्च स्तरीय अंतरराष्ट्रीय आर्थिक शिखर सम्मेलन है, जिसे एक बहुध्रुवीय दुनिया में आर्थिक कूटनीति, निवेश और साझेदारी के नए रास्ते तलाशने के लिए शुरू किया गया है.
ग्लोबल इकोनॉमिक कोऑपरेशन (GEC) 2026: मुख्य बिन्दु
- इसका आयोजन ‘फ्यूचर इकोनॉमिक कोऑपरेशन काउंसिल’ (FECC) द्वारा भारत सरकार के विदेश मंत्रालय और महाराष्ट्र सरकार के सहयोग से किया गया था.
- इस सम्मलेन में अमेरिका, फ्रांस, यूके, यूएई, जर्मनी आदि के लगभग 500 ग्लोबल सीईओ, नीति निर्माता, मंत्री और अंतरराष्ट्रीय संस्थानों के प्रमुखों ने हिस्सा लिया.
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संदेश में भारत को ‘ग्लोबल साउथ’ (Global South) की एक विश्वसनीय और आश्वस्त आवाज़ बताया, जो अनिश्चितताओं के इस दौर में उम्मीद की किरण है.
सम्मेलन के प्रमुख विषय (Key Themes)
- आपूर्ति श्रृंखला: भू-राजनीतिक बदलावों के बीच वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला को लचीला और सुरक्षित बनाना.
- तकनीक और AI: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर (DPI), फिनटेक और उभरती तकनीकों का भविष्य.
- इन्फ्रास्ट्रक्चर और निवेश: बुनियादी ढांचे के लिए वित्तपोषण, उन्नत विनिर्माण और पूंजी प्रवाह को बेहतर बनाना.
- ऊर्जा संक्रमण: स्वच्छ ऊर्जा, ग्रीन टेक और क्रिटिकल मिनरल्स को बढ़ावा देना.
- इमर्जिंग लीडर्स सर्कल: सम्मेलन के तीसरे दिन युवा और भविष्य के बिजनेस लीडर्स को वैश्विक नवाचार से जोड़ने के लिए इस नए मंच की शुरुआत भी की गई.
