FIH स्टार अवार्ड्स: हरमनप्रीत को प्लेयर द ईयर; श्रीजेश को सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर का खिताब

अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (FIH) ने 8 नवंबर को ओमान के मस्कट में आयोजित समारोह में हॉकी स्टार अवार्ड्स 2024 की घोषणा की. इस समारोह में भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और पूर्व गोलकीपर पीआर श्रीजेश को क्रमशः प्लेयर ऑफ द ईयर और गोलकीपर ऑफ द ईयर चुना गया.

मुख्य बिन्दु

  • नीदरलैंड की यिब्बी जेनसन को ‘महिला प्लेयर ऑफ द ईयर’ चुना गया, जबकि चीन की ये जिओ ने महिला ‘गोलकीपर ऑफ द ईयर’ अवॉर्ड जीता.
  • हरमनप्रीत का यह तीसरा FIH ‘प्लेयर ऑफ द ईयर अवॉर्ड’ है, इससे पहले उन्होंने 2021 और 2022 में लगातार जीत हासिल की थी. 2023 में हार्दिक सिंह ने यह खिताब जीता था.
  • पेरिस 2024 ओलंपिक के बाद संन्यास की घोषणा करने वाले पीआर श्रीजेश तीसरी बार ‘गोलकीपर ऑफ द ईयर’ का पुरस्कार जीता. उन्होंने इससे पहले 2021 और 2022 में यह अवॉर्ड जीता था.

2024 FIH हॉकी स्टार अवार्ड्स के मुख्य विजेता

  • वर्ष का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी: पुरुष- भारत के हरमप्रीत सिंह
  • वर्ष का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी: महिला- नीदरलैंड की यिब्बी जानसेन
  • वर्ष का सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर: पुरुष- भारत के पीआर श्रीजेश
  • वर्ष का सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर: महिला- चीन की ये जिओ
लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स 〉