मई और अक्टूबर माह का दूसरा शनिवार: विश्व प्रवासी पक्षी दिवस
प्रत्येक वर्ष मई और अक्टूबर माह के दूसरे शनिवार को विश्व प्रवासी पक्षी दिवस (World Migratory Bird Day) मनाया जाता है. इस वर्ष यानी 2022 में यह दिवस 14 मई को मनाया गया. इस दिवस को मनाने का उद्देश्य प्रवासी पक्षियों और उनके आवासों के संरक्षण की आवश्यकता पर जागरूकता पैदा करना है. यह दिन प्रवासी पक्षियों को संरक्षित करने के लिए एक वैश्विक अभियान है.
विश्व प्रवासी पक्षी दिवस 2022 की थीम
इस वर्ष (मई 2022) के विश्व प्रवासी पक्षी दिवस का मुख्य विषय (थीम)- ‘Dim the Lights for Birds at Night’ है.
विश्व प्रवासी पक्षी दिवस (WMBD) 2006 में शुरू किया गया था. इसका आयोजन Convention on Migratory Species, Environment for the Americas और African – Eurasian Migratory Waterbird Agreement द्वारा किया जाता है.
