संसद में 2018-19 की आर्थिक समीक्षा प्रस्तुत की गयी
केन्द्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट मामलों की मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमन ने 4 जुलाई को संसद में 2018-19 की आर्थिक समीक्षा प्रस्तुत की. यार्थिक समीक्षा, आम तौर पर बजट से एक दिन पहले जारी किया जाता है. इसमें पिछले एक साल में देश की अर्थव्यवस्था के विभिन्न पहलुओं का लेखा-जोखा और मुख्य विकास कार्यक्रमों का सार दिया जाता है. पढ़ें पूरा आलेख…»
अहमदाबाद, लखनऊ और मंगलुरू हवाई अड्डों का संचालन निजी कंपनियों को देने का फैसला
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने अहमदाबाद, लखनऊ और मंगलुरू हवाई अड्डों का संचालन सार्वजनिक-निजी भागीदारी के तहत लीज पर देने का फैसला किया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक में सबसे ऊंची बोली लगाने वाले अडानी इंटरप्राइजेस को पट्टे पर देने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गयी. अभी इन हवाई अड्डों का संचालन भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) के पास है. इन तीनों हवाई अड्डों से AAI को जितनी आमदनी होती है, लीज पर देने से उसकी 10 गुणा राशि एकमुश्त मिल जाएगी. इसके अलावा निजी संचालकों को होने वाले मुनाफे में भी उसकी हिस्सेदारी होगी.
फर्राटा धाविका हिमा दास ने पोजनान एथलेटिक्स ग्रां प्री में स्वर्ण पदक जीता
भारत की फर्राटा धाविका हिमा दास ने 4 जुलाई को पोजनान एथलेटिक्स ग्रां प्री प्रतियोतिगा में महिलाओं की 200 मीटर दौड़ का स्वर्ण पदक जीता. यह प्रतियोतिगा पोलैंड में आयोजित किया गया है. हिमा ने 200 मीटर दौड़ 23.65 सेकंड में पूरा कर यह पदक अपने नाम किया.
इसी प्रतियोतिगा के गोला फेंक स्पर्धा में राष्ट्रीय रेकॉर्डधारक ताजिंदर पाल सिंह तूर ने कांस्य पदक हासिल किया. एशियाई चैंपियन तूर ने पुरुषों के गोला फेंक में 19.62 सेकंड के साथ कांस्य पदक जीता. मोहम्मद अनस पुरुषों की 200 मीटर दौड़ में और केएस जीवन ने पुरुषों की 400 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता.
बिरला समूह के सरंक्षक बीके बिरला का निधन
बिरला समूह के सरंक्षक बीके बिरला का 3 जुलाई को मुंबई में निधन हो गया. वे 98 साल के थे. वे सेंचुरी टेक्सटाइल एण्ड इंडस्ट्री के अध्यक्ष थे.