ब्रेग्जिट समझौते के लिए एक नया मसौदा: ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे ने कहा है कि वे विवादों में घिरे अपने ब्रेग्जिट (यूरोपीय संघ से ब्रिटेन के अलग होने के) समझौते को संसद से पारित कराने के लिए एक नया मसौदा लेकर आएंगी. थेरेसा मे समझौते को संसद से पारित कराने की हरसंभव कोशिश कर रही हैं.
ईरान को अमेरिका की चेतावनी: अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने ईरान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर ईरान अमरीकी हितों से टकराता है तो ईरान को तबाह कर दिया जाएगा. गौरतलब है कि अमेरिका द्वारा खाड़ी क्षेत्र में युद्ध पोतों और B-52 बम वर्षकों की तैनाती के बाद से दोनों देशों के बीच तनाव जारी है और ईरान इसे अपने लिए एक खतरा मान रहा है.
लोकसभा चुनाव 2019 के लिए मतदान समाप्त: सत्रहवीं लोकसभा के चुनाव के लिए मतदान सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया है. 10 मार्च को लोकसभा चुनाव 2019 का सिलसिला शुरु हुआ, और 19 मई को सातवें और आखिरी चरण की मतदान की प्रक्रिया संपन्न हुई.