जीवाणुओं की मदद से बनाया गया कृत्रिम मदर ऑफ पर्ल
अमेरिका के रोचेस्टर विविद्यालय के वैज्ञानिकों ने जीवाणुओं के प्रयोग से कृत्रिम ‘मदर-ऑफ-पर्ल’ (नैक्री) बनाया है. यह पर्ल कठोर है लेकिन उसे मोड़ा जा सकता हैं. इसके इस गुण के कारण इसका प्रयोग भविष्य में चंद्रमा पर भवन निर्माण से लेकर चिकित्सीय प्रत्यारोपण उपकरण बनाने में हो सकता है.
नैक्री, को मदर-ऑफ-पर्ल भी कहा जाता है. इसे घोंघा वर्ग के प्राणी बनाते हैं और यह उनके शरीर का भीतरी हिस्सा होता है. हालांकि, नैक्री के विशेष गुण कृत्रिम पदार्थ बनाने की प्रेरणा प्रदान करते हैं और कई तरीकों की मदद से कृत्रिम नैक्री को बनाया जाता है.
26 अप्रैल: विश्व बौद्धिक सम्पदा दिवस
प्रत्येक वर्ष 26 अप्रैल को विश्वभर में विश्व बौद्धिक सम्पदा दिवस (World Intellectual Property Day) मनाया जाता है. इस वर्ष यानी 2019 के विश्व बौद्धिक सम्पदा अधिकार दिवस का मुख्य विषय (थीम) है– रीच द गोल्ड: आईपी एंड स्पोर्टस्. पढ़ें पूरा आलेख…»
24-30 अप्रैल: विश्व टीकाकरण सप्ताह
प्रत्येक वर्ष अप्रैल माह के आखिरी सप्ताह को ‘विश्व टीकाकरण सप्ताह’ (World Immunization Week) के रूप में मनाया जाता है. इस वर्ष यानी 2019 के विश्व टीकाकरण सप्ताह का विषय (थीम) ‘Protected Together: Vaccines Work’ है. पढ़ें पूरा आलेख…»