EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

अरब लीग ने फिलस्तीन को प्रति माह $ 100 मिलियन देने की घोषणा की

अरब लीग से फिलस्तीन को सहायता

अरब लीग ने फिलस्तीन को प्रति माह $ 100 मिलियन देने की घोषणा की है. अरब लीग के फैसले से फिलिस्तीन को वित्तीय संकट को सुलझाने में सहायता मिलेगी. फिलस्तीन में उस समय वित्तीय संकट की स्थिति पैदा हो गयी थी जब इजराइल ने फिलिस्तीन को कर हस्तांतरण किये जाने पर रोक लगा दी थी.

क्या है मामला?
इजराइल फिलिस्तीन अथॉरिटी के स्थान पर कर एकत्रित करता है. इजराइल की संसद ने कानून पारित कर फरवरी, 2019 में फिलिस्तीन को कर हस्तांतरण किये जाने पर रोक लगा दी थी. इजराइल का आरोप था कि इसके द्वारा दी जाने वाली धन राशि आतंकवादियों तथा उनके परिवारों को दी जा रही थी.

अरब लीग: एक दृष्टि

  • अरब लीग उत्तरी अफ्रीका, पूर्वोत्तर अफ्रीका और दक्षिण पश्चिम एशिया (मध्य-पूर्व) के अरब राज्यों का क्षेत्रीय संगठन है.
  • इसका 22 मार्च 1945 को गठन किया गया था. वर्तमान में अरब लीग के 22 सदस्य हैं.
  • इस लीग का उद्देश्य सदस्य देशों के बीच संबंधों को मज़बूत बनाना है.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
July 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जुलाई 2026

July 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जुलाई 2026

July 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जुलाई 2026

July 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जुलाई 2026

July 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जुलाई 2026

June 30, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-30 जून 2026

June 27, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-27 जून 2026

  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top