EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली करंट अफेयर्स: 3 दिसम्बर 2018

अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स में जी-20 शिखर सम्मेलन संपन्न

13वें जी-20 शिखर सम्मेलन 2018 का 1 दिसम्बर को समापन हो गया. यह सम्मेलन अर्जेंटीना की राजधानी ब्यूनस आयर्स में 30 नवम्बर से 1 दिसम्बर तक आयोजित किया गया था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व किया.

13वें जी-20 शिखर सम्मेलन में अमरीका को छोड़कर अन्य सभी जी-20 सदस्य देशों ने जलवायु परिवर्तन पर पेरिस समझौते को लागू करने पर सहमति व्यक्त की.

अमरीका और चीन के बीच व्यापार पर सहमति

जी-20 शिखर सम्मेलन से इतर 1 दिसम्बर को अमरीका के राष्‍ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप और चीन के राष्‍ट्रपति षी चिनफिंग के बीच वार्ता हुई. इस वार्ता में दोनों देशों ने 1 जनवरी 2019 से एक दूसरे के खिलाफ प्रस्‍तावित नये शुल्‍क नहीं लगाने पर सहमति बनी. उन्‍होंने अमरीका और चीन के बीच चल रहे व्‍यापार युद्ध की समाप्ति के लिए बातचीत जारी रखने का भी संकल्‍प व्‍यक़्त किया. चीन के राष्‍ट्रपति दोनों देशों के बीच व्‍यापार घाटे को कम करने के लिए काफी मात्रा में अमरीकी उत्‍पाद खरीदने पर भी सहमत हुए.
जानिए क्या है जी-20 और जी-20 शिखर सम्मेलन

लोपेज ओब्रादोर ने मैक्सिको के नये राष्‍ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण की

मेक्सिको में राष्‍ट्रपति पद के लिए चुने गये वामपंथी नेता आंद्रेस मैनुवेल लोपेज ओब्रादोर ने 2 दिसम्बर को अपना कार्यभार संभाल लिया. 65 वर्ष के लोपेज ओब्रादोर ने मैक्सिको के नये राष्‍ट्रपति के रूप में 1 दिसम्बर को शपथ ग्रहण किया था. उन्‍होंने राष्‍ट्रपति के महल में नहीं रहेंगे और निर्धारित वेतन का सिर्फ 40 प्रतिशत ही वेतन लेने की घोषणा की है. उन्‍होंने मेक्सिको के राष्‍ट्रपति के सरकारी विमान को बेचने की भी घोषणा की है.

देश में ड्रोन ऑपरेटरों का पंजीकरण आरंभ

नागरिक विमानन मंत्रालय ने देश में ड्रोन ऑपरेटरों के पंजीकरण की प्रक्रिया 1 दिसम्बर से शुरू कर दी है. यह पंजीकरण डिजिटल स्काई पोर्टल के माध्यम से किया जा सकेगा. सरकार ने इस वर्ष अगस्त में ड्रोन की सुरक्षित उड़ान से संबंधित नागरिक उड्डयन विनियमों की घोषणा की थी.


जम्‍मू-कश्‍मीर में आयुष्‍मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्‍य योजना की शुरुआत

जम्‍मू-कश्‍मीर में 1 दिसम्बर को आयुष्‍मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्‍य योजना की शुरुआत की गई. राज्‍यपाल सत्‍यपाल मलिक ने जम्‍मू में इस योजना की शुरुआत करते हुए कुछ लाभार्थियों को गोल्‍डन कार्ड प्रदान किए.


एशिया प्रशान्‍त शिखर सम्‍मेलन-2018 काठमांडू में संपन्न

एशिया प्रशान्‍त सम्‍मेलन-2018 का 1 दिसम्बर को समापन हो गया. यह सम्मेलन 1-2 दिसम्बर तक को नेपाल की राजधानी काठमांडू में आयोजित किया गया था. इस वर्ष सम्‍मेलन का विषय था ‘वर्तमान युग की महत्‍वपूर्ण चुनौतियों का समाधान: स्‍वतंत्रता, आपसी समृद्धि और सार्वभौम मूल्‍य’. नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने इस सम्मेलन का उद्घाटन किया. सम्‍मेलन में भारत सहित 45 देशों के करीब 1500 प्रतिभागी ने हिस्सा लिया. सम्‍मेलन में भारत का प्रतिनिधित्‍व करने करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौडा ने आंतकवाद और जलवायु परिवर्तन को विश्‍व के समक्ष दो सबसे बड़ी चुनौतियों की बात कही.

एशिया प्रशांत सम्मेलन, नेपाल 2018 में विभिन्न देशों एवं संगठनों ने ‘जलवायु परिवर्तन पर काठमांडू घोषणा-पत्र’ का अनुमोदन किया.

देश-दुनिया: एक दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र डेलीडोज

नवंबर में वस्‍तु और सेवा कर संग्रह 97637 करोड़ रुपये: नवंबर 2018 में जीएसटी संग्रह 97637 करोड़ रुपये तक पहुंच गया. अक्‍टूबर 2018 में कर संग्रह की राशि एक लाख करोड़ रुपये को पार कर गई थी. राज्‍यों को अगस्‍त और सितंबर के महीनों के जीएसटी कर के हिस्‍से के रूप में 11922 करोड़ रुपये दिए गए.

जलवायु परिवर्तन पर कॉप 24 सम्मेलन: जलवायु परिवर्तन पर संयुक्‍त राष्‍ट्र कन्‍वेशन के भागीदार देशों की 24वीं बैठक पोलैंड के कोतोवित्‍स में शुरू हो गयी है. यह सम्‍मेलन 14 दिसम्‍बर तक चलेगा. इस बार के सम्‍मेलन में 2016 में हुए पेरिस समझौते की व्‍यवस्‍थाओं को लागू करने के लिए दिशा-निर्देशों को अंतिम रूप दिया जाएगा. केन्‍द्रीय पर्यावरण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन सम्‍मेलन में भारत का प्रतिनिधित्‍व कर रहे हैं.

भारत और अमरीका के बीच बढ़ रहा भरोसा: अमरीका के रक्षा मंत्री जेम्‍स मैटिस ने कहा है कि भारत और अमरीका जैसे दुनिया के सबसे बड़े दो लोकतांत्रिक देशों के बीच भरोसा बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच बढ़ता सुरक्षा सहयोग इस बात की पुष्टि करता है. श्री मैटिस ने यह भी कहा कि अमरीका चीन के साथ भी रचनात्‍मक और परिणाम मूलक संबंध चाहता है.

अमेरिका-उत्तर कोरिया वार्ता: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जेई इन के साथ मुलाक़ात के दौरान कहा कि वह उत्तर कोरिया के नेता के साथ एक बार फिर बैठक करना चाहते हैं. ट्रंप की प्रवक्ता सारा सैन्डर्स ने कहा कि दोनों नेताओं ने उत्तर कोरिया के पूर्ण परमाणु निस्त्रीकरण की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया है.

  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top