डेली कर्रेंट अफेयर्स
7-9 मार्च 2026

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

भारत न्यूजीलैंड को पराजित कर टी-20 क्रिकेट विश्‍व कप 2026 का विजेता बना

भारत, ICC पुरुष T20 विश्व कप 2026 का विजेता बना है. 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस प्रतियोगिता के फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर खिताब अपने नाम किया.

भारत टी-20 विश्‍व कप तीसरी बार जीतने वाला पहला देश है. भारत टी-20 वर्ल्ड कप लगातार दूसरी बार जीतने वाला देश भी बन गया है.

टी-20 विश्‍व कप 2026: मुख्य बिन्दु

  • यह प्रतियोगिता 7 फरवरी से 8 मार्च 2026 तक भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेला गया था जिसमें कुल 20 टीमों ने हिस्सा लिया था.
  • फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से पराजित कर ट्रॉफी का विजेता बना.
  • भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 255 रन बनाए थे. जवाब में न्यूजीलैंड की पूरी टीम 19 ओवरों में मात्र 159 रन बना पाई.
  • फाइनल में जसप्रीत बुमराह को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ और पूरे विश्व कप में संजू सैमसन को ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ चुना गया.
  • प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को और दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को पराजित किया था.

संक्षिप्त सामयिक घटनाचक्र

ईरान ने अपने नए सर्वोच्च नेता के नाम की घोषणा की

अमरीका और इस्राएल के साथ जारी युद्ध के बीच ईरान ने मुजतबा खामेनेई को सर्वोच्च नेता घोषित किया है. मुजतबा खामेनेई अपने पिता अयातुल्ला अली खामेनेई का स्थान लेंगे जिनकी मौत अमरीका और इस्राएल के हमले में हो गई थी. इस्राएल ने पहले ही धमकी दी है कि अयातुल्ला अली खामेनेई के किसी भी उत्तराधिकारी को निशाना बनाया जाएगा.

अमरीका और दक्षिण कोरिया के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास फ्रीडम शील्ड

अमरीका और दक्षिण कोरिया के बीच 9-19 मार्च तक संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘फ्रीडम शील्ड’ आयोजित किया जा रहा है. यह अभ्यास अमरीका के पश्चिम एशिया युद्ध में शामिल रहने के दौरान हो रहा है. इस अभ्यास में लगभग 18 हजार दक्षिण कोरियाई सैनिक भाग लेंगे. यह अभ्‍यास 19 मार्च तक चलेगा.

नेपाल में जेन-जी़ आंदोलन के प्रमुख चेहरे बालेंद्र शाह अगले प्रधानमंत्री

नेपाल में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के नेता और पिछले वर्ष सितंबर में जेन-जी़ आंदोलन के प्रमुख चेहरे बालेंद्र शाह का, अगला प्रधानमंत्री बनना तय है. उनकी पार्टी ने संसदीय चुनाव में भारी जीत हासिल की है. पार्टी को प्रतिनिधि सभा में प्रत्यक्ष चुनाव वाली 165 सीटों में से 125 सीट मिली हैं. नेपाल में लोकतंत्र स्थापित होने के बाद यह सबसे बड़ा चुनावी बहुमत है.

8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया

प्रत्येक वर्ष 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है. इस वर्ष का विषय है – महिलाओं और बालिकाओं के लिए अधिकार, न्याय और प्रयास. यह दिन महिला अधिकारों को मजबूत करने, न्याय तक पहुंच सुनिश्चित करने और स्त्री-पुरुष समानता में तेजी लाने की भावना को दर्शाता है.

सशस्त्र बलों में महिलाओं की नई भूमिका

रक्षा मंत्रालय ने 7 मार्च को घोषणा की कि भारतीय नौसेना की पनडुब्बियों में पहली बार महिला अधिकारियों की स्थायी तैनाती की जाएगी. यह भारतीय सेना में लैंगिक समानता की दिशा में एक बहुत बड़ा ऐतिहासिक कदम है.

पश्चिम एशिया संकट और UNSC की आपात बैठक

अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ के कारण पश्चिम एशिया में स्थिति और गंभीर हो गई है. 9 मार्च को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) ने हालात को नियंत्रित करने के लिए एक आपातकालीन बैठक बुलाई. भारत ने इस बैठक में दोनों पक्षों से कूटनीतिक बातचीत के जरिए समाधान निकालने और संयम बरतने की जोरदार अपील की.

गगनयान मिशन के लिए महत्वपूर्ण परीक्षण

9 मार्च को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने श्रीहरिकोटा से गगनयान मिशन के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण ‘क्रू एस्केप सिस्टम’ का अंतिम और सफल परीक्षण किया. इस सफलता के साथ ही भारत इस साल के अंत तक अंतरिक्ष में मानव भेजने के अपने पहले मिशन के और करीब पहुंच गया है.