डेली कर्रेंट अफेयर्स
25-28 फरवरी 2026

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इजरायल की राजकीय यात्रा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 और 26 फरवरी 2026 को इजरायल की राजकीय यात्रा पर थे. जुलाई 2017 के बाद यह उनकी दूसरी इजरायल यात्रा थी.

पश्चिम एशिया में चल रहे भारी तनाव के बीच हुई इस यात्रा ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा है.

महत्वपूर्ण घटनाक्रम

  • भारत और इजरायल ने अपने द्विपक्षीय संबंधों को अपग्रेड करते हुए इसे ‘शांति, नवाचार और समृद्धि के लिए विशेष रणनीतिक साझेदारी’ का नाम दिया है.
  • रक्षा क्षेत्र में सहयोग बढ़ाते हुए भारत के स्वदेशी एयर डिफेंस सिस्टम ‘सुदर्शन चक्र’ के लिए इजरायल के ‘आयरन डोम’ और ‘आयरन बीम’ (लेजर मिसाइल डिफेंस) तकनीक के संभावित इस्तेमाल पर अहम चर्चा हुई.
  • दोनों देशों के बीच आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), साइबर सुरक्षा, सेमीकंडक्टर और ‘मुक्त व्यापार समझौते’ (FTA) को जल्द लागू करने पर सहमति बनी.
  • प्रधानमंत्री मोदी इजरायल की संसद ‘नेसेट’ को संबोधित करने वाले इतिहास के पहले भारतीय प्रधानमंत्री बन गए हैं.
  • इस मौके पर उन्हें इजरायली संसद के स्पीकर द्वारा प्रतिष्ठित ‘स्पीकर ऑफ द नेसेट मेडल’ से भी सम्मानित किया गया.
  • उन्होंने यड वाशेम (Yad Vashem) होलोकॉस्ट मेमोरियल का दौरा किया और इजरायल के राष्ट्रपति इसहाक हर्ज़ोग से भी मुलाकात की.
  • प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी तरफ से ‘गाजा शांति योजना’ (Gaza Peace Plan) का समर्थन किया और क्षेत्रीय स्थिरता पर जोर दिया.

हेक्सागोन अलायंस

  • प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने भारत को अपने प्रस्तावित ‘हेक्सागोन अलायंस’ (Hexagon Alliance) का एक केंद्रीय स्तंभ बताया है.
  • हेक्सागोन अलायंस इजरायल, भारत, ग्रीस, साइप्रस और कुछ अरब देशों का एक नया कूटनीतिक गुट बनाने की योजना है, जिसका मकसद क्षेत्र में कट्टरपंथी ताकतों का मुकाबला करना है.

भारत में राष्ट्रव्यापी HPV टीकाकरण अभियान की शुरुआत

भारत सरकार ने देश की बेटियों को सर्वाइकल कैंसर (Cervical Cancer) जैसी गंभीर बीमारी से बचाने के लिए एक ऐतिहासिक कदम उठाया है. इस उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 फरवरी 2026 को राजस्थान के अजमेर से ‘राष्ट्रव्यापी HPV (Human Papillomavirus) टीकाकरण अभियान’ का आधिकारिक रूप से शुभारंभ किया.

अभियान का मुख्य उद्देश्य

  • भारत में महिलाओं में होने वाले कैंसर में ‘सर्वाइकल कैंसर’ दूसरा सबसे आम कैंसर है. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, भारत में हर साल लगभग 1.20 लाख नए मामले आते हैं और करीब 80,000 महिलाओं की इससे मौत हो जाती है.
  • सर्वाइकल कैंसर के लगभग सभी मामले HPV (ह्यूमन पैपिलोमावायरस) के लगातार संक्रमण के कारण होते हैं. यह एक ऐसा कैंसर है जिसे समय पर वैक्सीन लगाकर पूरी तरह से रोका जा सकता है.

HPV टीकाकरण अभियान: मुख्य बिन्दु

  • यह अभियान विशेष रूप से 14 वर्ष की किशोरियों (वे लड़कियां जिन्होंने 14 साल पूरे कर लिए हैं, लेकिन अभी 15 साल की नहीं हुई हैं) के लिए शुरू किया गया है.
  • देश भर में लगभग 1.15 करोड़ (11.5 मिलियन) लड़कियों को हर साल यह वैक्सीन देने का लक्ष्य रखा गया है.
  • यह वैक्सीन सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों (जैसे आयुष्मान आरोग्य मंदिर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, और जिला अस्पतालों) पर बिल्कुल मुफ्त लगाई जाएगी.

क्वाड्रिवेलेंट (quadrivalent) वैक्सीन

  • इस अभियान के तहत गार्डासिल-4 (Gardasil-4) नाम की स्वदेशी/क्वाड्रिवेलेंट (quadrivalent) वैक्सीन का इस्तेमाल किया जाएगा.
  • यह वैक्सीन HPV के सबसे खतरनाक प्रकारों (Type 16 और 18, जो कैंसर का कारण बनते हैं, और Type 6 व 11) से 93% से 100% तक सुरक्षा प्रदान करती है.
  • लड़कियों को इस वैक्सीन की केवल सिंगल डोज (एक खुराक) दी जाएगी.

आईएनएस अंजदीप को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया

आईएनएस अंजदीप (INS Anjadip) को 27 फरवरी 2026 को औपचारिक रूप से भारतीय नौसेना में शामिल (Commission) किया गया है. नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी की उपस्थिति में चेन्नई बंदरगाह पर आयोजित एक भव्य समारोह में इसे देश सेवा में समर्पित किया गया.

आईएनएस अंजदीप: एक दृष्टि

  • यह ‘एंटी-सबमरीन वारफेयर शैलो वाटर क्राफ्ट’ (ASW-SWC) परियोजना का एक बेहद महत्वपूर्ण युद्धपोत है.
  • इसे ‘डॉल्फिन हंटर’ के नाम से भी जाना जाता है, क्योंकि इसे विशेष रूप से तटीय और उथले पानी (Shallow waters) में छिपी दुश्मन की पनडुब्बियों को ढूंढने, उनका पीछा करने और उन्हें नष्ट करने के लिए डिज़ाइन किया गया है.
  • यह पोत स्वदेशी ‘सोनार अभय’ से लैस है जो पानी के अंदर सटीक निगरानी करता है. इसके अलावा, इसमें ‘लाइटवेट टॉरपीडो’ और ‘एंटी-सबमरीन भी लगाए गए हैं.
  • यह 77 मीटर लंबा और लगभग 1,400 टन वजनी युद्धपोत है. इसमें ‘हाई-स्पीड वॉटर-जेट प्रोपल्शन सिस्टम’ लगा है, जिससे यह 25 समुद्री मील (Knots) तक की शानदार गति प्राप्त कर सकता है.
  • इसका निर्माण कोलकाता स्थित ‘गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स’ (GRSE) द्वारा किया गया है. इसमें 80% से अधिक स्वदेशी सामग्री का उपयोग किया गया है.
  • इस युद्धपोत का नाम कर्नाटक के कारवार तट (अरब सागर) के निकट स्थित ऐतिहासिक ‘अंजदीप द्वीप’ के नाम पर रखा गया है.

केरल राज्य का नाम ‘केरलम’ करने के प्रस्ताव को मंजूरी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में 24 फरवरी 2026 को हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल ने ‘केरल’ राज्य का नाम आधिकारिक रूप से बदलकर ‘केरलम’ करने के प्रस्ताव को अपनी मंजूरी दी थी. यह फैसला नई दिल्ली स्थित नए पीएमओ (PMO) कॉम्प्लेक्स ‘सेवा तीर्थ’ में आयोजित पहली आधिकारिक कैबिनेट बैठक में लिया गया.

मुख्य बिन्दु

  • मलयालम भाषा में राज्य का पारंपरिक और स्थानीय नाम ‘केरलम’ ही है. आम लोग अपनी बोलचाल में इसी शब्द का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन अंग्रेजी शासन के दौरान और आधिकारिक दस्तावेजों में इसे ‘Kerala’ (केरल) लिखा जाने लगा.
  • मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के नेतृत्व में केरल विधानसभा ने 24 जून 2024 को सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया था. इसमें केंद्र सरकार से आग्रह किया गया था कि राज्य की भाषाई और सांस्कृतिक पहचान को बनाए रखने के लिए संविधान की पहली अनुसूची में इसका नाम ‘केरलम’ किया जाए.
  • मलयालम में ‘केरा’ (Kera) का मतलब होता है ‘नारियल का पेड़’ और ‘अलम’ (Alam) का अर्थ है ‘भूमि या क्षेत्र’.
  • मौर्य सम्राट अशोक के तीसरी सदी ईसा पूर्व के शिलालेखों में भी इस क्षेत्र का जिक्र ‘केरलपुत्र’ के रूप में मिलता है.

आगे की संवैधानिक प्रक्रिया

  • कैबिनेट की मंजूरी के बाद, अब संविधान के अनुच्छेद 3 (Article 3) के तहत निम्नलिखित कदम उठाए जाएंगे:
  • भारत के राष्ट्रपति अब ‘केरल नाम परिवर्तन विधेयक, 2026’ को केरल विधानसभा के पास उनकी औपचारिक राय जानने के लिए भेजेंगे (हालांकि राज्य की राय संसद पर बाध्यकारी नहीं होती है).
  • राज्य विधानसभा से वापस आने के बाद, राष्ट्रपति की सिफारिश पर इस विधेयक को संसद (लोकसभा और राज्यसभा) में पेश किया जाएगा.
  • नाम बदलने के लिए संसद में केवल ‘साधारण बहुमत’ (Simple Majority) से पास किया जा सकता है.
  • संसद से पारित होने और राष्ट्रपति के अंतिम हस्ताक्षर के बाद, भारत के नक्शे और संविधान में यह आधिकारिक तौर पर ‘केरलम’ बन जाएगा.

संक्षिप्त सामयिक घटनाचक्र

वायुसेना का वायुशक्ति अ‍भ्‍यास

राष्‍ट्रपति राजस्‍थान के दो दिन के दौरे पर हैं. वे राजस्‍थान के जैसलमेर में भारतीय वायुसेना का वायुशक्ति अ‍भ्‍यास देखेंगी. वायुशक्ति अभ्‍यास से पहले वे स्‍वदेशी हल्‍के लड़ाकू हेलीकॉप्‍टर प्रचंड में उड़ान भरेंगी. प्रचंड हेलीकॉप्‍टर स्‍वदेश में विकसित और विनिर्मित देश का पहला लडाकू हेलीकॉप्‍टर है. हिन्‍दुस्‍तान एयरोनोटिक्‍स लिमिटेड ने इसका विनिर्माण किया है.

चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में जीडीपी वृद्धि 7.8 प्रतिशत

भारतीय अर्थव्यवस्था में चालू वित्त वर्ष (2025-26) की तीसरी तिमाही में 7.8 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है. वर्ष 2025-26 के दौरान वास्तविक सकल घरेलू उत्‍पाद वृद्धि दर 7.6 प्रतिशत रहने का अनुमान है. वर्ष 2024-25 में यह 7.1 प्रतिशत थी.

कक्षा 8 की सामाजिक विज्ञान की किताब पर प्रतिबंध

सुप्रीम कोर्ट ने कक्षा 8 की सामाजिक विज्ञान की एक NCERT किताब को पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है. इस किताब में ‘न्यायपालिका में भ्रष्टाचार’ (Corruption in Judiciary) पर एक विवादित अध्याय शामिल था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शिक्षा मंत्री ने भी इस लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.

ईरान परमाणु मुद्दे पर ओमान का दावा

मध्य-पूर्व (Middle East) शांति के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है. 28 फरवरी को ओमान के विदेश मंत्री ने दावा किया कि उनकी मध्यस्थता के बाद ईरान अब भविष्य में कभी भी ‘परमाणु बम’ बनाने लायक सामग्री अपने पास न रखने पर राजी हो गया है.

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के खिलाफ युद्ध की घोषणा की

ताजा एयरस्ट्राइक और सीमा पार हमलों के बाद पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के खिलाफ ‘खुले युद्ध’ (Open War) की घोषणा कर दी है, जिससे पूरे दक्षिण एशिया में तनाव चरम पर है.

रेलवे रिफॉर्म प्लान 2026

भारतीय रेलवे ने नई तकनीक और स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने के लिए ‘रेलटेक पोर्टल’ (RailTech Portal) लॉन्च किया है. इसके साथ ही ‘रेलवे दावा अधिकरण’ (E-RCT) को पूरी तरह से पेपरलेस और डिजिटल कर दिया गया है.

CBSE की नई भाषा नीति

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से CBSE कक्षा 6 के छात्रों के लिए नया ‘थ्री-लैंग्वेज फॉर्मूला’ (तीन भाषा नीति) लागू करेगा, जिसमें अंग्रेजी को अब एक ‘विदेशी भाषा’ के विकल्प के रूप में शामिल किया गया है.